Delhi Crime News: नाबालिग ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, दर्ज हुई FIR

दिल्ली में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

Delhi Crime News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Delhi Crime News: दिल्ली से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि पिता उसके साथ गंदी हरकतें करते थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

Delhi News: “अपनी बहन की चीखें…” आखिरी कॉल में महिला स्वाट कमांडो के भाई को चेतावनी

मां मायके गई थी, पिता ने किया शोषण

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां पिछले 15 दिनों से बिहार में अपने गांव गई हुई थी। इस दौरान लड़की अपने पिता और छोटी बहन के साथ एक कमरे में रहती थी। पीड़िता ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे पिता ने विरोध करने के बावजूद उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने कहा कि पिछले 10-15 दिनों में इस तरह की घटनाएं 4-5 बार हो चुकी हैं। डर और धमकी के कारण वह चुप रही, लेकिन छोटी बहन की सुरक्षा को देखते हुए उसने पहले अपने दोस्त के माता-पिता को बताया और फिर थाने पहुंची।

FIR दर्ज और मेडिकल जांच

पीड़िता की शिकायत पर थाना पहाड़गंज में FIR नंबर 108/2026 दर्ज की गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस ने तुरंत पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा और फोरेंसिक सबूत जुटाए। भारतीय न्याय संहिता की धारा 183 के तहत उसका बयान भी दर्ज किया गया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़िता के कपड़ों समेत अन्य सबूत इकट्ठा किए। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया और स्वीकार किया कि वह पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करता था।

Delhi Crime: राजधानी फिर हुई शर्मसार, 6 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म