Delhi Crime: एक महीने पहले छिनी थी नौकरी, अब ली जान, IRS की बेटी के हत्यारे ने घर में घुसने से पहले की थी रेकी

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 23, 2026

Delhi Crime: नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और आवासीय इलाकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल मीणा को द्वारका, दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और हर पहलू से जांच जारी है।

Delhi Crime: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी! अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या

वारदात से पहले भी सामने आया आपराधिक इतिहास

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने इस वारदात से पहले राजस्थान के अलवर में भी एक पड़ोसी महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि वह रात के समय महिला के घर में घुसा और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद धमकी देकर फरार हो गया।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी राहुल मीणा पिछले कई महीनों से पीड़ित परिवार के घर में घरेलू काम करता था। उसे लगभग एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बावजूद वह लगातार इलाके में घूमता रहा और वारदात के दिन भी उसे सुबह-सुबह इमारत के आसपास देखा गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसने पूछने पर बताया था कि वह काम की तलाश में आया है। बाद में उसने उस समय का इंतजार किया जब घर में युवती अकेली थी।

CCTV और ऑटो की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें बनाई और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की गतिविधियों और उसके भागने के रास्ते का पता लगाया गया। एक ऑटो चालक की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी को एक होटल में छोड़ा गया था, जिसके बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।

बेरहमी से की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय पीड़िता यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सुबह जब उसके माता-पिता लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ पाया, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत में कोई स्थायी सुरक्षा गार्ड नहीं था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले भी इलाके में चोरी की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन इस तरह की भयावह घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

Delhi School News: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब हर घंटे पानी पीना होगा अनिवार्य!