Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना से हिल गई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छह वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Delhi News: महिला कमांडो की बेरहमी से हत्या, दहेज की भेंट चढ़ी लव मैरिज, मासूम हुआ अनाथ
घटना का खुलासा और पुलिस कार्रवाई
बच्ची के परिवार ने 18 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी। आरोपियों की उम्र 13, 14 और 15 वर्ष बताई जा रही है। सभी आरोपी उसी इलाके में रहते हैं और एक कारखाने में काम करते हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की मां ने बेटे को किया पुलिस के हवाले
बच्ची के परिवार ने बताया कि आरोपियों में से एक की मां ने बच्ची की हालत देखकर अपने बेटे को खुद पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। वहीं स्थानीय निवासियों ने जांच की धीमी गति पर नाराज़गी जताई और पिछले चार दिनों से इलाके में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Manipur Murder: मणिपुर में फिर खौफनाक वारदात, प्रेम संबंध के शक में मैतेई व्यक्ति की हत्या
सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल जांच

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बाद में उसका बयान दर्ज किया गया और उसे परामर्श व देखभाल उपलब्ध कराई गई।
बच्ची की मां का बयान
बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी खून से लथपथ हालत में घर लौटी थी। पहले उसने कहा कि वह गिर गई थी, लेकिन शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ क्या हुआ। इसके बाद परिवार उसे तुरंत पुलिस स्टेशन लेकर गया।
अपराध का स्थान
परिवार ने आरोप लगाया कि तीनों लड़कों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक इमारत की छत पर ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
Mandya Murder Case: प्रॉपर्टी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी









