Delhi Capitals vs Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के महाकुंभ में आज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक होने जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति बेहद नाजुक है; अगर टीम आज का मैच हारती है, तो वह प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो जाएगी। दूसरी ओर, यदि राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त मिलती है, तो उसके लिए भी आगे का सफर और अंतिम चार में जगह बनाने की राह काफी पेचीदा हो जाएगी।
टूर्नामेंट के मौजूदा समीकरणों पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उसे केवल 5 मैचों में जीत नसीब हुई है। दिल्ली की किस्मत अब उसके हाथ में नहीं है; अगर वह अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत भी लेती है, तब भी प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए उसे दूसरी टीमों के हार-जीत के समीकरणों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की स्थिति थोड़ी बेहतर है। राजस्थान ने अब तक 11 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। हालांकि, सुरक्षित रूप से प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान को अपने आगामी तीन मैचों में से कम से कम दो मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेऑफ समीकरण
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
जब बात दोनों टीमों के बीच आपसी भिड़ंत (Head-to-Head) की आती है, तो मैदान पर हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल इतिहास में दोनों टीमें कुल 31 बार टकराई हैं, जिसमें मुकाबला 16-15 का रहा है और दिल्ली की टीम महज एक मैच की बढ़त के साथ आगे है। हालांकि, दिल्ली के घरेलू मैदान यानी अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में मजबूती से गवाही देते हैं। इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 बार धूल चटाई है, जबकि राजस्थान की टीम यहां दिल्ली को केवल 3 मैचों में ही हरा सकी है।
पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। छोटी बाउंड्री होने के कारण यहां अक्सर बड़े और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, इस सीजन में इस पिच का मिजाज काफी अप्रत्याशित (Unpredictable) रहा है। इस मैदान पर जहां एक मैच में दिल्ली की टीम ने 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के करीब पहुंच गई थी, वहीं ठीक अगले ही मैच में पूरी टीम महज 75 रनों पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई थी। ऐसे में आज भी पिच का बर्ताव देखना दिलचस्प होगा।
मैच प्रिडिक्शन और संभावित प्लेइंग इलेवन
मैच प्रिडिक्शन: हमारे मैच प्रिडिक्शन मीटर और हालिया फॉर्म के अनुसार, इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मैदान पर टॉस की भूमिका सबसे अहम होगी। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा, क्योंकि शाम के वक्त लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीतने की संभावना यहां हमेशा ज्यादा रहती है।
दिल्ली कैपिटल्स (संभावित प्लेइंग इलेवन)
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
राजस्थान रॉयल्स (संभावित प्लेइंग इलेवन)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा।
IPL 2026: पंजाब किंग्स बनाम RCB मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड










