Delhi Budget 2026: बड़ा फैसला! दिल्ली सरकार देगी साइकिल और लैपटॉप, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली बजट 2026 में छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने घोषणा की कि 9वीं के छात्रों को साइकिल और 10वीं के छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। पढ़ें पूरी लिस्ट और जानें कि कौन-कौन से स्टूडेंट्स इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और कैसे आवेदन करें।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 24, 2026

Delhi Budget 2026: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया है। जिसकी सबसे बड़ी सफलता इसका ‘ग्रीन विजन’ है। सरकार पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विकास की रूपरेखा तैयार कर लिया है, जिसे सीएम ने ‘ग्रीन लेंस’ का नाम दिया है।

Delhi News: उबर बाइक ड्राइवर की शर्मनाक करतूत, लाहौरी गेट के होटल में मर्डर से सनसनी

बजट का वित्तीय ढांचा और प्राथमिकताएं

आपको बता दें कि, कुल बजट का एक बड़ा हिस्सा राजस्व व्यय (70.3%) के लिए आवंटित है, जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास कार्यों यानी पूंजीगत व्यय के लिए 29.7% की राशि निर्धारित की गई है। दिल्ली सरकार ने 9,092 करोड़ रुपये के रेवेन्यू सरप्लस का अनुमान जताया है, जो राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है।

पर्यावरण और हरित पहल (Green Initiatives)

बताते चलें कि, इस साल बजट 21% हिस्सा सीधे तौर पर पर्यावरण सुधार और ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए समर्पित किया है। प्रदूषण नियंत्रण और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। साथ ही, नई EV पॉलिसी के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा सके।

Delhi Budget 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, ग्रीन दिल्ली और विकास पर मुख्य फोकस

शिक्षा और छात्र कल्याण

शिक्षा और छात्र कल्याण 
शिक्षा और छात्र कल्याण

शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,148 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है। इसमें छात्रों के लिए दो बड़ी घोषणाएं शामिल हैं:

  • 9वीं कक्षा की छात्राएं: बालिकाओं को स्कूल जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार उन्हें मुफ्त साइकिल देगी।
  • 10वीं के मेधावी छात्र: बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा

महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए सरकार ने दो प्रमुख योजनाएं पेश की हैं:

  • महिला समृद्धि योजना: इसके तहत पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक सहायता दी जाएगी, जिसके लिए 5,110 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
  • लखपति बिटिया योजना: बेटी के जन्म से लेकर उसकी ग्रेजुएशन तक की शिक्षा और खर्च के लिए सरकार वित्तीय मदद सुनिश्चित करेगी।

Delhi Assembly Budget Session: CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट, ‘ग्रीन बजट’ पर जोर

स्वास्थ्य और तकनीकी नवाचार

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं:

  • अनमोल योजना: नवजात शिशुओं में गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए 56 तरह की मुफ्त जांच की जाएगी।
  • डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर: सरकारी अस्पतालों में रियल-टाइम ICU बेड मॉनिटरिंग और डिजिटल ब्लड बैंक की सुविधा शुरू की जाएगी।

शहरी विकास और बुनियादी ढांचा

दिल्ली की सड़कों और नगर निगम को मजबूत करने के लिए भारी निवेश किया जा रहा है:

  • PWD और सड़कें: सड़कों के सुधार के लिए PWD को 5,921 करोड़ और 750 किमी सड़कों की री-कारपेटिंग के लिए 1,392 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
  • नगर निगम (MCD): निगम को अब तक की सबसे बड़ी राशि 11,666 करोड़ रुपये आवंटित की गई है।
  • सुरक्षा: पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए 50,000 नए CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

Bomb threat Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस जांच शुरू