Delhi Assembly Budget Session: CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट, ‘ग्रीन बजट’ पर जोर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा और अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रही हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 24, 2026

Delhi Assembly Budget Session: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली का बजट पेश करेंगी। इस बार बजट की थीम ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ रखी गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बजट का आकार पिछले साल के 1 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार कर सकता है। इस बजट के तीन मुख्य स्तंभ हैं: प्रदूषण से मुक्ति, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा।

बजट का उद्देश्य दिल्ली को एक आधुनिक, सस्टेनेबल और ग्लोबल स्तर की स्मार्ट सिटी में बदलना है। विधानसभा सत्र की शुरुआत पारंपरिक ‘खीर समारोह’ से हुई, जिसने सदन का माहौल सकारात्मक और ऊर्जावान बना दिया। मुख्यमंत्री आज सुबह गुलाबी बाग स्थित वैष्णो मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद विधानसभा में बजट भाषण देंगी।

भारत ने चीन-पाकिस्तान सीमा पर तैनात किए दो नए ब्रह्मास्त्र, छुटकू मिसाइल-ड्रोन होगा नष्ट

व्यापार, युवाओं और गिग वर्कर्स के लिए योजनाएं

Delhi Assembly Budget Session
CM रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी अपना दूसरा बजट

बजट में व्यापार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में सुधार और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की घोषणा हो सकती है। साथ ही, गिग वर्कर्स जैसे जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए विशेष वेलफेयर बोर्ड के गठन की संभावना है, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होगी।

‘हरित दिल्ली’ का रोडमैप

दिल्ली में प्रदूषण हमेशा बड़ी चुनौती रहा है। इस बजट में ‘ग्रीन बजट’ के तहत भारी आवंटन की संभावना है। सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने के लिए नई ई-बसें और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। यमुना नदी के कायाकल्प के लिए एसटीपी अपग्रेडेशन और बायो-गैस प्लांट के लिए विशेष फंड का ऐलान होने की उम्मीद है। इसके अलावा, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी की नई व्यवस्था भी हो सकती है।

महिलाओं के लिए ‘पिंक’ पहल

महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता जारी रखने और इसके दायरे का विस्तार करने की संभावना है। सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष रियायतें दी जा सकती हैं। इसके अलावा, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10,000 नए सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और जाम-मुक्त दिल्ली

राजधानी की ट्रैफिक और रफ्तार सुधारने के लिए ‘दिल्ली डिकंजेशन प्लान’ को तेज़ किया जाएगा। मेट्रो नेटवर्क को 500 किमी तक बढ़ाने के लिए फेज पांच और नए कॉरिडोर मंजूरी के लिए पेश किए जा सकते हैं। नरेला में 1,300 करोड़ रुपये का आधुनिक एजुकेशन हब और कई नए फ्लाईओवर का निर्माण भी इस बजट में शामिल हो सकता है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार

शिक्षा क्षेत्र में ‘सीएम श्री’ स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जो नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होंगी। सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और एआई आधारित शिक्षक प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का विस्तार और मोहल्ला क्लीनिकों का आधुनिकीकरण शामिल है।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारा यह दूसरा बजट दिल्ली के विकास को गति देने वाला, जनता को बेहतर सुविधाएं देने वाला और जीवन स्तर को ऊँचा उठाने वाला है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बेहतर हवा और हरित दिल्ली का संकल्प शामिल है। दिल्लीवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से यह बजट सभी के लिए सकारात्मक बदलाव लाएगा।” यह बजट दिल्ली के विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bengal Voter List : चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 29 लाख वोटरों की ‘सप्लीमेंट्री लिस्ट’ जारी!