Delhi Airport Incident: घने कोहरे में रनवे पर दुर्घटना, एअर इंडिया का विमान कंटेनर से टकराया

Delhi Airport Incident: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 15 जनवरी 2026 को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क जा रही A350 फ्लाइट ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण उड़ान के कुछ देर बाद ही एहतियातन वापस दिल्ली लौट आई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 15, 2026

Delhi Airport Incident: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। एअर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली अत्याधुनिक A350 विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ समय बाद ही उसे वापस लौटना पड़ा। इसकी वजह ईरान द्वारा अचानक अपने हवाई क्षेत्र को बंद किया जाना था। अंतरराष्ट्रीय रूट पर सुरक्षा कारणों से लिए गए इस फैसले के बाद विमान को एहतियातन दिल्ली वापस लाया गया।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा में ‘लंगूरों’ की भर्ती! बंदरों को भगाने के लिए सरकार का अनोखा टेंडर

सुरक्षित लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

एअर इंडिया के मुताबिक, विमान ने सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसके बाद जब विमान घने कोहरे के बीच रनवे पर टैक्सी कर रहा था, तभी एक ग्राउंड हैंडलिंग कंटेनर विमान के दाहिने इंजन के बेहद करीब आ गया और उससे टकरा गया। यह टक्कर ऐसी जगह हुई जहां इंजन को सीधा नुकसान पहुंच सकता था, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

दाहिने इंजन को पहुंचा नुकसान

एयरलाइन के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह घटना “फॉरेन ऑब्जेक्ट डैमेज” (Foreign Object Damage) की श्रेणी में आती है। टक्कर के कारण विमान के दाहिने इंजन को नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि उस समय विमान में कोई तकनीकी आपात स्थिति पैदा नहीं हुई और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित रहे। एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया।

Delhi News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई दिल्ली की मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विमान को किया गया ग्राउंडेड

घटना के बाद एअर इंडिया ने संबंधित A350 विमान को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस विमान को परिचालन में वापस नहीं लाया जाएगा। कंपनी ने यह भी संकेत दिया कि इस वजह से कुछ A350 रूट्स की उड़ानों पर अस्थायी असर पड़ सकता है।

वायरल वीडियो और कंपनी का बयान

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान को रनवे पर खड़ा देखा जा सकता है और उसके आसपास ग्राउंड स्टाफ मौजूद है। दाहिने इंजन के पास टक्कर के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की और यात्रियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को उनकी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक उड़ानें, पुनः बुकिंग या पूर्ण रिफंड की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने दोहराया कि यात्रियों की सुरक्षा और संतुष्टि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ईरान के हवाई क्षेत्र का बंद होना बना कारण

एअर इंडिया ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सैन्य तनाव की आशंकाओं के चलते ईरान ने लगभग पांच घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। इसी कारण विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। बाद में ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र दोबारा खोल दिया, लेकिन तब तक यह घटना हो चुकी थी।

Delhi News: दिल्ली में ‘ऑपरेशन आघात’ का कोहराम; 300 गिरफ्तार, नए साल से पहले अपराधियों पर बड़ी स्ट्राइक