Delhi AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर चीन में विकसित एक रोबोट को अपना प्रोजेक्ट बताने का आरोप लगने के बाद विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे ने देश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहस छेड़ दी है और चीनी मीडिया में भी इसे प्रमुखता से उठाया गया। विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह का नाम तेजी से चर्चा में है और लोग उनके बारे में जानकारी खोज रहे हैं। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक पत्र जारी कर इस पूरे विवाद की जिम्मेदारी नेहा सिंह पर डाल दी है।
Delhi AI Summit: प्रोफेसर Neha Singh से Galgotias University ने किया किनारा
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान सामने आए रोबोट विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर नेहा सिंह से किनारा करते हुए पूरे मामले की जिम्मेदारी उन्हीं पर डाल दी है। आखिर क्या है पूरा सच और क्यों बढ़ता जा रहा है यह विवाद?
Wrriten By :
Published On :
फ़रवरी 20, 2026









