दिल्ली मेट्रो फेज-4 में देरी, 2026 में नहीं शुरू होगा तीन कॉरिडोर पर परिचालन; 15 TBM से काम तेज

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीनों प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर सफर के लिए आप को 2027 तक इंतजार करना होगा। 65 किलोमीटर लंबे इन तीनों कॉरिडोर का ओवरआल 83 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि सिविल वर्क का सिर्फ 85 फीसदी काम पूरा हुआ है। फिलहाल 2026 तक तीनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होना मुश्किल है। हालांकि पिंक लाइन के 12 किलोमीटर एक्सटेंशन वाली लाइन पर परिचालन शुरू हो चुका है। मामले में क्या है डीएमआरसी का कहना दिल्ली मेट्रो का कहना है कि प्रदूषण में निर्माण पर रोक, पेड़ काटने की मंजूरी में देरी के बाद भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 28, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

नई दिल्ली
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीनों प्राथमिकता वाले कॉरिडोर पर सफर के लिए आप को 2027 तक इंतजार करना होगा। 65 किलोमीटर लंबे इन तीनों कॉरिडोर का ओवरआल 83 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जबकि सिविल वर्क का सिर्फ 85 फीसदी काम पूरा हुआ है। फिलहाल 2026 तक तीनों कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होना मुश्किल है। हालांकि पिंक लाइन के 12 किलोमीटर एक्सटेंशन वाली लाइन पर परिचालन शुरू हो चुका है।

मामले में क्या है डीएमआरसी का कहना
दिल्ली मेट्रो का कहना है कि प्रदूषण में निर्माण पर रोक, पेड़ काटने की मंजूरी में देरी के बाद भी हम जल्द से जल्द तीनों कॉरिडोर पर काम पूरा करना चाहते हैं। मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर 12 किलोमीटर लंबा है और इसपर 8 स्टेशन हैं। यह मौजूदा पिंक लाइन (शिव विहार से मजलिस पार्क) कॉरिडोर का एक्सटेंशन है। तीनों में से यह इकलौता कॉरिडोर है, जिस पर परिचालन शुरू हो चुका है। इस कॉरिडोर को 8 मार्च 2026 से यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया है।

गोल्डन लाइन पर तीन TBM लगाए
दिल्ली मेट्रो का एरोसिटी- तुगलकाबाद कॉरिडोर करीब 23 किलोमीटर लंबा है और इसमें 15 स्टेशन होंगे। इसे गोल्डन लाइन के नाम से जाना जाएगा। इस पर काम चल रहा है। इसका परिचालन अगले साल ही शुरू होगा। मेट्रो फेज-4 के तीन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर जो पहले से तय डेडलाइन से पीछे चल रहा है, उस पर काम तेज करने के लिए 15 टीबीएम मशीन लगाई गई है।