Celebrity News: रणवीर-दीपिका के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बेटी का किया स्वागत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है और कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गुड न्यूज शेयर की। बेटी दुआ के बाद परिवार में एक और नन्ही परी के आने से खुशियां बढ़ गई हैं। फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Celebrity News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 19, 2026

Celebrity News: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। लंबे समय से दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब कपल ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजी किलकारी

बताते चले कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर कंफर्म की। पोस्ट में नन्ही बच्ची के पैरों की छाप नजर आ रही है। इसी के साथ कपल ने बताया कि उनके घर एक बार फिर नन्ही परी का आगमन हुआ है। इस खबर के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कपल को लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

बेटी दुआ के बाद दीपिका पादुकोण के घर आई दूसरी नन्ही परी

Celebrity News

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, दीपिका और रणवीर की पहली बेटी का नाम दुआ है। अब उनकी जिंदगी में एक और बेटी के आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इस नए सदस्य का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने अभी बच्ची से जुड़ी अन्य निजी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं।

बेटी के जन्म से एक दिन पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे दीपिका-रणवीर

खास बात यह है कि दूसरी बेटी के जन्म से ठीक एक दिन पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया था। दोनों गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के दौरान कपल के लुक और उनकी मौजूदगी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान रणवीर दीपिका का खास ख्याल रखते हुए नजर आए थे।

गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के बाद घर आई खुशखबरी

Celebrity News

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के अगले ही दिन दीपिका और रणवीर ने बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा कर दी। ऐसे में कपल के प्रशंसक इस संयोग को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दूसरी बेटी के जन्म के साथ ही दीपिका और रणवीर का परिवार एक बार फिर खुशियों से भर गया है।

19 अप्रैल 2026 को की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल 2026 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी। इसके बाद से ही दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरें सामने आती रही थीं। अब बेटी के जन्म के साथ ही इस लंबे इंतजार का सुखद अंत हुआ है।

2024 में पहली बेटी दुआ का किया था स्वागत

दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को शादी की थी। शादी के करीब छह साल बाद 8 सितंबर 2024 को दोनों पहली बार माता-पिता बने और उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ। हाल ही में कपल ने दुआ का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था और सोशल मीडिया पर पहली बार उसका चेहरा फैंस को दिखाया था। अब परिवार में एक और बेटी के आने से जश्न का माहौल है।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर भी चर्चा

अगर दीपिका पादुकोण के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह आने वाली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म को क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज किए जाने की बात कही गई है। ऐसे में मां बनने के बाद दीपिका के अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी उनके फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

रणवीर सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट पर भी टिकी नजरें

Celebrity News

वहीं, रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। अब निजी जिंदगी में दूसरी बार पिता बनने के बाद रणवीर सिंह के फैंस उनकी आगामी फिल्मों का भी इंतजार कर रहे हैं।

दूसरी बेटी के जन्म से दीपिका-रणवीर के परिवार में बढ़ी खुशियां

फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के परिवार में जश्न का माहौल है। कपल ने जिस तरह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी बेटी के जन्म की खबर साझा की, उसके बाद फैंस लगातार प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बेटी दुआ के बाद अब एक और नन्ही परी के घर आने से दीपिका और रणवीर के परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।