De De Pyaar De 2 OTT Release: ‘दे दे प्यार दे 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस बड़े प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स!

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब घर बैठे इस रोमांटिक कॉमेडी का आनंद ले सकते हैं।

De De Pyaar De 2 OTT Release

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 8, 2026

De De Pyaar De 2 OTT Release: साल 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के सीक्वल को 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर उतारा गया था। अब लगभग दो महीने के सफल थिएट्रिकल रन के बाद, फिल्म के मेकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसके प्रीमियर की तारीख पक्की कर दी है।

BB 19 Dubai Party: फरहाना भट्ट और अयान लाल का डांस वीडियो वायरल, वायरल हुआ Bigg Boss 19 पार्टी का इनसाइड वीडियो

नेटफ्लिक्स पर होगा ‘प्यार’ का धमाका

De De Pyaar De 2 OTT Release
‘दे दे प्यार दे 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

फिल्म की स्ट्रीमिंग के लिए दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने राइट्स खरीदे हैं। फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स से ही नेटफ्लिक्स के साथ इसकी साझेदारी की चर्चा थी। अब आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ 9 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा— “मुझे परिवार से मिलना है, क्योंकि अब है लड़कीवालों की बारी, नेटफ्लिक्स पर 9 जनवरी को दे दे प्यार दे 2 देखें।”

कहानी में नया मोड़

जहाँ पहले हिस्से में आशीष (अजय देवगन) ने आयशा (रकुल प्रीत सिंह) को अपने परिवार और पूर्व पत्नी से मिलवाया था, वहीं सीक्वल में कहानी उलट गई है। अब आशीष को आयशा के माता-पिता यानी राज्जी (आर माधवन) और अंजू (गौतमी कपूर) को शादी के लिए मनाना है।आयशा के पिता को अपनी बेटी से दोगुने उम्र के शख्स का रिश्ता पसंद नहीं आता। वे दोनों को अलग करने के लिए अपने पारिवारिक मित्र के बेटे आदित्य (मीज़ान जाफरी) का सहारा लेते हैं।
जब आयशा और आदित्य के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं, तो आशीष और आयशा के रिश्ते में दरार आ जाती है। फिल्म का मुख्य आकर्षण यही है कि आयशा आखिरी में किसे अपना हमसफर चुनेगी।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और प्रदर्शन

De De Pyaar De 2 OTT Release
‘दे दे प्यार दे 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महामारी के बाद के दौर में रोमांटिक-कॉमेडी शैली को नई जान दी है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 111.6 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार किया। तो वहीं भारत में फिल्म ने 74.22 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ और ‘बैड न्यूज’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन से पीछे रही, लेकिन दर्शकों ने इसे एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन के रूप में खूब पसंद किया।

Katrina Kaif Vicky Kaushal Baby Name: विक्की-कैटरीना ने रखा बेटे का प्यारा नाम, ‘उरी’ फिल्म से है बेहद खास कनेक्शन!