DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां दोनों टीमें दूसरी बार इस सीजन आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत में दिल्ली ने बेंगलुरु को हराकर जीत दर्ज की थी, जिससे आरसीबी इस बार बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
NZ Captain : न्यूजीलैंड टीम में अचानक बदला कप्तान, टॉम लैथम चोटिल होने पर निक केली को जिम्मेदारी
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी इस समय मजबूत स्थिति में है और दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अब तक सात मैचों में पांच जीत दर्ज की हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और टीम सातवें स्थान पर है। दिल्ली ने अब तक सात मैचों में केवल तीन जीत हासिल की हैं। पिछले मुकाबले में दिल्ली को अपने ही मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था, जब उसने 264 रन का बड़ा स्कोर भी डिफेंड नहीं किया था।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और रन-फेस्ट मैच होने की संभावना रहती है। पिछले कुछ मैचों में इस मैदान पर 500 से अधिक रन बने हैं, जिसमें एक मुकाबले में 265 रनों का सफल रन चेज भी देखने को मिला था। इसी कारण आज भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।
टॉस और मैच प्रिडिक्शन
शाम के इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि लक्ष्य का पीछा किया जा सके। मैच प्रिडिक्शन के अनुसार आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स घरेलू मैदान पर खेल रही है, लेकिन हालिया फॉर्म को देखते हुए आरसीबी को बढ़त मिलती दिख रही है।
पहले नरेन का जादू, फिर रिंकू का फिनिश—सिर्फ 4 गेंदों में जीता सुपर ओवर
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
- पथुम निसांका
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- नितीश राणा
- समीर रिजवी
- डेविड मिलर
- ट्रिस्टन स्टब्स
- अक्षर पटेल (कप्तान)
- काइल जैमीसन / दुष्मंथा चमीरा
- कुलदीप यादव
- मुकेश कुमार
- टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: आकिब नबी डार / विपरज निगम / आशुतोष शर्मा
KKR vs LSG: इकाना में रिंकू सिंह का तूफान, सुपर ओवर में नरेन की फिरकी ने लखनऊ को किया ढेर!
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

- जैकब बेथेल
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार (कप्तान)
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- टिम डेविड
- क्रुणाल पांड्या
- रोमारियो शेफर्ड
- भुवनेश्वर कुमार
- रसिख डार सलाम
- जोश हेजलवुड









