DC Vs LSG: दिल्ली की ‘दहाड़’ या लखनऊ की ‘नवाबियत’? जानें कौन बनेगा आज का किंग

आज IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी रोमांचक है। जानिए कौन जीत सकता है, किसका टॉप ऑर्डर दमदार है और मैच का रुख पलटने की संभावनाएँ कैसी हैं, पूरी रिपोर्ट।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 31, 2026

DC Vs LSG: आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हमेशा ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, और इस सीजन में भी फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

सानिया मिर्जा का दिलचस्प खुलासा: बेटे को तलाक के बारे में किस तरह बताया

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दिल्ली और लखनऊ के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 में दिल्ली कैपिटल्स विजयी रही है, जबकि 3 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2025 में इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों ही बार दिल्ली ने जीत हासिल की थी। इस दबदबे को कायम रखते हुए दिल्ली इस सीजन भी जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स: संतुलित और अनुभवी टीम

दिल्ली कैपिटल्स: संतुलित और अनुभवी टीम
दिल्ली कैपिटल्स: संतुलित और अनुभवी टीम

दिल्ली की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में केएल राहुल का अनुभव टीम के लिए बड़ा प्लस है। राहुल ने पिछले सीजन में 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। उनके साथ पृथ्वी शॉ को जोड़ी के तौर पर मौका मिल सकता है। अभिषेक पोरेल भी पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित रहे थे, उन्होंने 13 मैचों में 301 रन बनाए थे। इसके अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर टीम के मध्यक्रम को मजबूत बनाएंगे। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। गेंदबाजी में अक्षर पटले और विपराज निगम दोनों ही बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को फायदा पहुंचाएंगे।

Naseem Shah Controversy: बासित अली ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कैसे PCB चीफ ने बचाया पाकिस्तानी पेसर का क्रिकेट करियर

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर भी इस सीजन काफी मजबूत दिख रहा है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से टीम को धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद है। निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ के लिए अहम होगी। हालांकि, टीम का मध्यक्रम थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। गेंदबाजी विभाग में लखनऊ के पास मजबूत पेस अटैक है, जिसमें मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान शामिल हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी संभालेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था।

मुकाबले की संभावनाएँ

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स अपने संतुलित टीम संयोजन और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर दबदबा बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आक्रामक टॉप ऑर्डर और तेज गेंदबाजी के दम पर मैच में उतनी ही चुनौती पेश करेगी। फैंस के लिए यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों की जीत की संभावनाएँ बराबर हैं और हर खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखता है।

राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत: CSK को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक