DC Box Office: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म ‘डीसी’ सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब होती नजर आ रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक बताई जा रही है। रिलीज के पहले दिन की तुलना में फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ़त दर्ज की। फिल्म में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की जोड़ी को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के दो दिनों में कितना कारोबार किया।
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम ने की तारीफ
शनिवार को हुई 6.70 करोड़ रुपये की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘डीसी’ ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म को कुल 3,549 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 35.7 फीसदी रही। भाषा के हिसाब से देखें तो फिल्म ने हिंदी वर्जन से करीब 40 लाख रुपये कमाए। तमिल में फिल्म का प्रदर्शन बेहतर रहा और यहां से लगभग 4.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। वहीं तेलुगू वर्जन ने करीब 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
पहले दिन के मुकाबले बेहतर रहा प्रदर्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को लगभग 4.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। उस दिन फिल्म को 3,504 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 24.8 फीसदी रही। दूसरे दिन कमाई बढ़ने के साथ फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी सुधार देखने को मिला। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने दूसरे दिन करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 17.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
लोकेश कनगराज ने एक्टिंग में रखा कदम
‘डीसी’ का निर्देशन अरुण माथेस्वरन ने किया है। खास बात यह है कि फिल्म में मशहूर फिल्ममेकर लोकेश कनगराज बतौर लीड एक्टर नजर आए हैं। अभिनय के क्षेत्र में यह उनका प्रमुख डेब्यू माना जा रहा है। फिल्म को रोमांटिक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है और इसकी कहानी देवदास से प्रेरित नजर आती है। लोकेश फिल्म में देवदास के किरदार में हैं, जबकि वामिका गब्बी चंद्रा की भूमिका निभा रही हैं। कस्तूरी राजा और थलाइवासल विजय भी फिल्म का हिस्सा हैं।
डायरेक्टर के तौर पर लोकेश का सफर
लोकेश कनगराज ने 2016 में फिल्म ‘Aviyal’ के जरिए निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘Maanagaram’, ‘Kaithi’, ‘Master’, ‘Vikram’ और ‘Leo’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने ‘Michael’ और ‘Fight Club’ जैसी फिल्मों पर भी काम किया। 2025 में उनकी फिल्म ‘Coolie’ आई, जबकि 2026 में ‘29’ के प्रोड्यूसर के तौर पर भी उनका नाम जुड़ा। एक्टिंग में इससे पहले वह कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आ चुके हैं।
Thalapathy Vijay News : थलापति विजय और संगीता के रिश्ते में नया मोड़, तलाक
वामिका गब्बी का भी लगातार बढ़ रहा कद
वामिका गब्बी ने फिल्म ‘जब वी मेट’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने सपोर्टिंग और बैकग्राउंड रोल किए। इसके बाद 2013 में ‘Sixteen’ से लीड अभिनेत्री के तौर पर नजर आईं। वामिका ने हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है। हाल के वर्षों में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली है। वह ‘भूल चूक माफ’, ‘भूत बंगला’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ जैसी फिल्मों में दिखाई दी हैं। आने वाले समय में उनके पास ‘G2’, ‘Tiki Taka’, ‘Kickli’, ‘Dil Ka Darwaza Khol Na Darling’, ‘Kuku Ki Kundli’, ‘Sixteen’, ‘Iravaakaalam’ और ‘Genie’ जैसे कई प्रोजेक्ट हैं।










