दिनदहाड़े वारदात: CM हाउस के नजदीक डॉक्टर से छीना गया 11 तोला सोना

भोपाल. राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। श्यामला हिल्स इलाके में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में शुक्रवार सुबह एक वरिष्ठ डॉक्टर से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में चिनार पार्क के पास बदमाशों ने टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज वर्मा (62) को निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले बाइक से उनकी साइकिल को टक्कर मारकर गिराया, फिर आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, डॉ. वर्मा रोज की तरह सुबह साइक्लिंग के लिए बोट क्लब क्षेत्र गए

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.

राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। श्यामला हिल्स इलाके में मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित हाई सिक्योरिटी जोन में शुक्रवार सुबह एक वरिष्ठ डॉक्टर से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में चिनार पार्क के पास बदमाशों ने टीबी ट्रेनिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज वर्मा (62) को निशाना बनाया।

बदमाशों ने पहले बाइक से उनकी साइकिल को टक्कर मारकर गिराया, फिर आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट की और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, डॉ. वर्मा रोज की तरह सुबह साइक्लिंग के लिए बोट क्लब क्षेत्र गए थे। करीब 10 बजे घर लौटते समय पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल को टक्कर मारी। संतुलन बिगड़ने से डॉक्टर सड़क पर गिर पड़े। पहले से मौजूद दो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय बना दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और 11 तोला सोने का कड़ा, स्मार्ट वॉच, मोबाइल और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

डॉक्टर के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर –
घटना में गिरने के कारण डॉ. वर्मा के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर के अनुसार, “मिर्च पाउडर के कारण मैं कुछ देख नहीं पा रहा था और पूरी तरह असहाय हो गया था।”

रेकी कर किया गया हमला –
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों को पहले से पता था कि डॉक्टर सोने का कड़ा पहनते हैं। घटना स्थल पर पहले से उनके साथी मौजूद थे। पूरी वारदात सिर्फ 2 मिनट में अंजाम दी गई। यह साफ संकेत देता है कि लूट पूर्व नियोजित (planned) थी।

पुलिस जांच जारी –
श्यामला हिल्स पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी।

Leave a Comment

2