Darbhanga School Van Accident: दरभंगा में स्कूल वैन हादसा, मासूम छात्र की मौत से मचा कोहराम

दरभंगा (बिहार) में अमन एकेडमी स्कूल वैन से तीसरी कक्षा के छात्र समर गिरकर गंभीर घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वैन का टूटा गेट हादसे की वजह बना।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 21, 2026

Darbhanga School Van Accident: बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव में स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से एक छात्र सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर कड़ी नाराजगी जताई।

Bihar Political News: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव पर तंज, एक्स पोस्ट से बढ़ा आरजेडी का पारिवारिक विवाद

कैसे हुआ हादसा

Darbhanga School Van Accident
दरभंगा में स्कूल वैन हादसा

बताया जा रहा है कि स्कूल वैन में सुबह स्कूल से लौट रहे लगभग 6 छात्र थे। एनएच 27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास वैन मोड़ लेने के दौरान, वैन के टूटा हुआ गेट खुल गया। इसी समय तीसरी क्लास का छात्र मो. समर, जो मो. चमन का बेटा था, वैन से बाहर गिर गया। गिरने के तुरंत बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घायल छात्रों का इलाज नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें बाइक के माध्यम से घर पहुंचाया।

स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतक छात्र के मामा ने कहा कि स्कूल की सभी गाड़ियां खस्ताहाल स्थिति में हैं और अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर सदर थाना की पुलिस तुरंत पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनएच पर हुए हादसे के कारण स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता रही।

Bihar News: मोतिहारी में आज रचा जाएगा इतिहास, 33 फीट ऊंचे सहस्त्रलिंगम की होगी स्थापना