Darbhanga Rape Case: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पटवा पोखर इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की रेप के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी और चश्मदीद बच्चों की मदद से पड़ोसी आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जानें एसएसपी जगरनाथ रेड्डी ने इस जघन्य अपराध पर क्या कहा।

Darbhanga Rape Case

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

Darbhanga Rape Case:  बिहार के दरभंगा में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां इंसानियत को तार-तार कर दिया गया।घटना दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखर इलाके की है। जानकारी के अनुसार, छह साल की बच्ची देर शाम से ही लापता थी और परिजन उसे हर जगह तलाश रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का सुराग नहीं लगा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर रात तालाब किनारे आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब परिजन उस दिशा में भागे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीवार के दूसरी तरफ मासूम बच्ची अचेत अवस्था में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

मध्य प्रदेश में बकरी पालन पर 50% सब्सिडी, सरकार की स्कीम से किसानों के लिए बन रहा है सुपरहिट बिजनेस

एसएसपी और FSL की टीम ने जुटाए अहम सबूत

बताते चले कि, वारदात की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दरभंगा के एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कई थानों की पुलिस, एफएसएल (FSL) और साइबर सेल की टीमें भी पहुंच गईं। जांच टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए ताकि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। एसएसपी ने पुष्टि की कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म और हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद सहेलियों की गवाही

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका अपनी दो सहेलियों के साथ तालाब किनारे खेल रही थी। आरोपी विकास महतो ने अंधेरे का फायदा उठाकर बच्ची को अगवा किया और सूनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साथ खेल रही बच्चियों को आरोपी का चेहरा दिखाया, तो उन्होंने तुरंत विकास महतो की पहचान कर ली। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के कपड़ों पर भी खून के निशान पाए गए।

आरोपी विकास महतो की गिरफ्तारी

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोसी विकास महतो ने ही उनकी बच्ची के साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है और वे स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में ठोस चार्जशीट दाखिल करेंगे ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

Faridabad Swing Collapse: तकनीकी खामी या लापरवाही? SIT ने शुरू की मामले की जांच