दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर हस्तक्षेप एवं समझाइश के माध्यम से किशोरी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक परामर्श दिया गया। 29 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में एक 16 वर्षीय किशोरी स्वयं को कमरे में बंद कर फाँसी लगाने का प्रयास कर रही है एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली क्षेत्र

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई से एक 16 वर्षीय किशोरी को गंभीर घटना से सुरक्षित बचाया गया। समय पर हस्तक्षेप एवं समझाइश के माध्यम से किशोरी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

29 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरान में एक 16 वर्षीय किशोरी स्वयं को कमरे में बंद कर फाँसी लगाने का प्रयास कर रही है एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ सैनिक  सुनील तिवारी एवं पायलट  शारदा आठिया ने मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए खिड़की के माध्यम से किशोरी से लगातार संवाद स्थापित किया तथा उसे धैर्यपूर्वक समझाने का प्रयास किया।

जवानों की सूझबूझ, संवेदनशीलता एवं निरंतर समझाइश के परिणामस्वरूप किशोरी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद डायल-112 टीम ने किशोरी एवं उसके परिजनों को समझाइश दी तथा भविष्य में विशेष देखभाल एवं भावनात्मक सहयोग बनाए रखने की सलाह दी।

डायल-112 जवानों की त्वरित एवं मानवीय कार्यवाही से एक किशोरी को सुरक्षित बचाया जा सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में न केवल त्वरित सहायता प्रदान करती है, बल्कि संवेदनशील मामलों में मानवीय दृष्टिकोण के साथ जीवन की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

 

2