इंटीमेट सीन को लेकर डेजी शाह का बड़ा खुलासा, सेट पर मौजूद थे 8 लोग

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है. एक्ट्रेस ने 'हेट स्टोरी 3' में किए बोल्ड रोल पर भी बात की।          एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने 'हेट स्टोरी 3' जैसी मूवी क्यों चुनीं. इस पर उन्होंने कहा कि जय हो के बाद मेरी एक छवि बना दी गई थी। डेजी ने कहा कि जब भी मैं

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई। बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में डेजी शाह ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की है. एक्ट्रेस ने 'हेट स्टोरी 3' में किए बोल्ड रोल पर भी बात की। 
       
एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने 'हेट स्टोरी 3' जैसी मूवी क्यों चुनीं. इस पर उन्होंने कहा कि जय हो के बाद मेरी एक छवि बना दी गई थी। डेजी ने कहा कि जब भी मैं किसी फिल्ममेकर से मिलने जाती थी. या कोई मुझसे मिलने आता था, तो वो कहते थे कि ये लड़की हॉट नहीं लग सकती। मेरे लिए वो मेंटल बैरियर को ब्रेक करना बहुत जरूरी था. इसलिए मैंने 'हेट स्टोरी 3' की. क्योंकि मुझे दिखाना था कि मैं ऐसे रोल्स कर सकती हूं।       

एक्ट्रेस से पूछा गया कि ये बोल्ड फिल्म थी. आज कल इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर होते हैं. उस टाइम पर भी ये कॉन्सेप्ट था क्या. उन्होंने कहा कि नहीं हमारे टाइम पर ऐसा नहीं था.  उस समय इंटीमेट शूट करते हुए कुछ बाउंड्री होती हैं. कुछ सीन होते हैं जिसमें आप और आपके को-स्टार होते हैं, जो आपस में बात करते हैं। आप एक-दूसरे से बात करते बताते हैं कि किस चीज में कंर्फेटेबल हैं और किस चीज में नहीं है. एक-दूसरे की लिमिट का सम्मान करते हैं. डेजी ने कहा कि मेरे लिए इंटीमेट शूट करना आसान रहा है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल पांडे इंटीमेट शूट के वक्त सेट पर हमेशा जरूरी क्रू को रहने की परमिशन देते थे. इन सीन्स को सिर्फ 7-8 लोगों की बीच शूट किया गया था। 

डेजी शाह का बयान
बैकग्राउंड डांसर से अभिनेत्री बनी डेजी शाह ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए इंटरव्यू में बताया कि ‘फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के सेट पर दीया मिर्जा के पास वैनिटी वैन ना होने की वजह से उन्हें मॉल में जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। वह रेस्टोरेंट के बीच में बैठकर अपना मेकअप किया करती थी। से दशक की काफी सफल अभिनेत्रियों में से एक थी।’

किसी को नहीं मिलती थी वैनिटी वैन
डेजी ने कहा कि ‘एक बार एक गाने की शूटिंग के लिए कपड़े बदलने थे तो उन्हें पास के मॉल में जाकर कॉस्ट्यूम चेंज करने पड़े। जरूरी नहीं उस समय सभी स्टार्स को वैनिटी वैन मिलती थी।’

‘क्योंकि रहना है तेरे दिल में दीया मिर्जा की पहली फिल्म थी। वह मुख्य अभिनेत्री थी। उनकी डेब्यू फिल्म थी और उन्हें कोई वैनिटी नहीं मिली थी। तो डांसर्स को तो भूल ही जाइए। कई बार हमें रेस्टोरेंट में बैठकर मेकअप करना पड़ता था।’

बता दें कि डेजी शाह एक बेहतरीन डांसर है जो बॉलीवुड में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुकी है। सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

दीया मिर्जा का डेब्यू
बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 2001 में दीया ने आर माधवन के साथ फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अभिनेत्री को काफी पसंद किया गया था। आर माधवन के साथ उनकी जोड़ी भी काफी हिट साबित हुई थी।

2