Cylinder Price Hike: 1 अप्रैल से महंगाई का तगड़ा झटका! कमर्शियल सिलेंडर 218 तक हुआ महंगा, चेक करें नए रेट

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी हुई है। आज 1 अप्रैल से देश के विभिन्न शहरों में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹200 से भी ज्यादा महंगा हो गया है, जिसके बाद अब अलग-अलग राज्यों और महानगरों में उपभोक्ताओं को नई बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार भुगतान करना होगा।

Cylinder Price Hike

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Cylinder Price Hike: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारतीयों को एक और झटका लगा है। गैस के दाम बढ़ गए हैं, हालांकि यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर पर लागू हुई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 194 रुपये, मुंबई में 196 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये महंगा हो गया है। इससे पहले 7 मार्च को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़ाए गए थे।

प्रदेश में पेट्रोल पंपों की जांच शुरू, अनावश्यक बंदी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

चारों महानगरों में नई दरें

Cylinder Price Hike
कमर्शियल सिलेंडर 218 तक हुआ महंगा

दिल्ली: पहले 1884.50 रुपये, अब 2078.50 रुपये

कोलकाता: पहले 1990 रुपये, अब 2208 रुपये

मुंबई: पहले 1835 रुपये, अब 2031 रुपये

चेन्नई: पहले 2043.50 रुपये, अब 2246.50 रुपये

इसके अलावा अन्य शहरों में भी नई दरें लागू हुई हैं:

लखनऊ: 2201 रुपये

पटना: 2365 रुपये

जयपुर: 2031 रुपये

बेंगलुरु: 2161 रुपये

हैदराबाद: 2321 रुपये

आम आदमी पर असर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड स्टॉल और अन्य व्यावसायिक कामों में सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। अब इन जगहों पर लागत बढ़ेगी, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी। छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि उन्हें महंगे सिलेंडर खरीदने पड़ेंगे और मुनाफा कम हो जाएगा।

कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर ही क्यों महंगा किया?

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें एक महीने में दूसरी बार बढ़ाई गई हैं। 7 मार्च के बाद 1 अप्रैल को फिर से दाम बढ़ाए गए। इसके पीछे मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के विरोध में होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया है। इस वजह से गैस और कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कारण भारत सरकार और तेल कंपनियों को सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े हैं।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा। होटल और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी, जिससे लोगों का खर्च बढ़ेगा। वैश्विक हालात और तेल की कमी के चलते आने वाले दिनों में गैस की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 8वें वेतन आयोग से भत्तों और पेंशन में भारी बढ़ोतरी