Cupid Share Price: आज यानी 5 जनवरी को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबारी सत्र में ही कंपनी के शेयर 19.73% तक गोता लगाकर 337.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले एक महीने से भी अधिक समय का सबसे निचला स्तर है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले शुक्रवार को भी इस स्टॉक में 20% का लोअर सर्किट लगा था, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की लाल निशान में ओपनिंग, जानें किन शेयरों में दिख रही है हलचल
बड़ी ब्लॉक डील ने बढ़ाया बिकवाली का दबाव
बाजार के जानकारों के अनुसार, इस भारी गिरावट के पीछे एक बड़ी ब्लॉक डील मुख्य कारण है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्री-मार्केट सेशन के दौरान कंपनी के लगभग 21.3 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ। हालांकि, इस सौदे में शामिल खरीदारों और विक्रेताओं के नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इस गुमनाम सौदे के बाद निवेशकों का भरोसा डगमगा गया और बाजार खुलते ही बिकवाली का दौर शुरू हो गया।
बिना आधिकारिक सूचना के स्टॉक प्राइस में बड़ी गिरावट
दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की ओर से स्टॉक एक्सचेंजों पर ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा या नकारात्मक खबर साझा नहीं की गई है, जो इस तेज गिरावट का ठोस कारण बन सके। हालांकि, बाजार में रिकवरी के संकेत भी मिले और सुबह 9:47 बजे तक शेयर आंशिक सुधार के साथ 348.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। उसी समय निफ्टी 50 में 0.05% की मामूली बढ़त देखी गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गिरावट पूरी तरह से कंपनी-विशिष्ट कारणों से थी।
सऊदी अरब में वैश्विक विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना
आपको बता दे कि, यह गिरावट एक ऐसे समय में आई है जब क्यूपिड लिमिटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पैठ मजबूत कर रही है। हाल ही में कंपनी ने सऊदी अरब में एक नई FMCG मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह भारत के बाहर क्यूपिड की पहली उत्पादन सुविधा होगी, जिसका लक्ष्य खाड़ी देशों (GCC क्षेत्र) के बाजारों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है। कंपनी का यह कदम उसकी लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और भविष्य की विकास रणनीति
1993 से कार्यरत यह कंपनी अब केवल गर्भनिरोधक उत्पादों तक सीमित नहीं है। क्यूपिड अब तेजी से FMCG सेगमेंट में विस्तार कर रही है, जिसमें परफ्यूम, डियोड्रेंट, हेयर ऑयल और फेस वॉश जैसे उत्पाद शामिल हैं। अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पालवा में जमीन का अधिग्रहण किया है, जिससे उत्पादन क्षमता 1.5 गुना बढ़ने की उम्मीद है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; खरीदने से पहले चेक करें रेट










