CUET PG 2026: अगर आप भी पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए बेहतरीन कॉलेज की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर हो सकती है। बता दें कि, CUET PG 2026 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरी तारीख की पुष्टि कर दी है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नही की है, वो जल्द ही पूरी कर लें।
NTA ने CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की, नई शर्तें लागू
NTA की अहम एडवाइजरी

NTA ने CUET PG 2026 को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। अक्सर आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर स्लो हो जाता है, जिससे फॉर्म भरने में तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में समय से पहले आवेदन करना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर विकल्प है।
आवेदन शुल्क कितना?
CUET PG 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है।
- सामान्य वर्ग (General) के उम्मीदवारों को 1400 रुपये
- EWS और OBC वर्ग के लिए 1200 रुपये
- SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1100 रुपये
- दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये
यदि कोई उम्मीदवार अतिरिक्त टेस्ट पेपर का चयन करता है, तो सामान्य वर्ग के लिए 700 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं, विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 7000 रुपये और अतिरिक्त पेपर के लिए 3500 रुपये तय किया गया है।
एनडीए/एनए-I परीक्षा 2026: यूपीएससी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानें कब होगी परीक्षा
फॉर्म में सुधार का मिलेगा मौका
अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। NTA द्वारा करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपनी जानकारी में सुधार कर सकेंगे। यह सुविधा 18 जनवरी से 20 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी। हालांकि, कुछ विवरण ऐसे होते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता, इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है।
CUET PG 2026 फॉर्म कैसे भरें

- CUET PG 2026 का आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Registration for CUET (PG) 2026 is LIVE” लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त होंगे।
- लॉगिन करके व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- अब पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Swami Vivekananda: विदेशी महिला और विवेकानंद, जब मां बनने की इच्छा पर मिला दिल जीतने वाला जवाब










