CUET PG 2026 फॉर्म सुधार विंडो खुली, इस डेट तक कर सकते हैं करेक्शन

CUET PG 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए NTA ने फॉर्म सुधार विंडो खोली है। यह सुविधा सीमित समय के लिए है, उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। देर करने पर कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 29, 2026

CUET PG 2026: ऐसे उम्मीदवार जो कि CUET PG 2026 में रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, उनके लिए अच्छी खबर हो सकती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने करेक्शन विंडो ओपन कर दिया है, जिन छात्रों से आवेदन के दौरान कोई गलती हो गई है, उन्हें अब उसे ठीक करने का अंतिम मौका दिया गया है। एनटीए ने CUET PG 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, लेकिन यह सुविधा सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

CUET UG 2026: CUET UG के लिए आखिरी मौका! रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक

30 जनवरी तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो

एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक ही अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने फॉर्म की जांच कर लें।

अंतिम समय का इंतजार न करने की सलाह

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि आवेदन सुधार की यह सुविधा केवल एक बार दी जा रही है। उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अंतिम दिन या अंतिम समय का इंतजार न करें, क्योंकि तकनीकी दिक्कतों की स्थिति में परेशानी हो सकती है। आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर आवेदन फॉर्म को ध्यान से चेक करें और जिन जानकारियों में सुधार की अनुमति है, उनमें जरूरी बदलाव कर लें।

अगर किसी सुधार के कारण आवेदन शुल्क में अंतर आता है, तो उम्मीदवारों को अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जल्द, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

किन जानकारियों में किया जा सकता है बदलाव?

CUET PG 2026
किन जानकारियों में किया जा सकता है बदलाव?

आवेदन सुधार के दौरान उम्मीदवार कुछ चुनिंदा विवरणों में ही संशोधन कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • फोटो और हस्ताक्षर

वहीं, कई महत्वपूर्ण जानकारियां ऐसी हैं जिनमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी और उप-श्रेणी, परीक्षा पेपर कोड, परीक्षा शहर और पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल हैं। एनटीए ने यह भी साफ किया है कि विषय, परीक्षा या पाठ्यक्रम से जुड़े बदलाव इसी करेक्शन विंडो के दौरान किए जा सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म को पूरी तरह फ्रीज कर दिया जाएगा।

आवेदन सुधार करने के आसान स्टेप्स

  • CUET PG 2026 आवेदन में सुधार के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद “Sign In” या “Application Form Correction” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • जिन विवरणों में बदलाव की अनुमति है, उनमें जरूरी सुधार करें।
  • सभी बदलाव सेव करें और संशोधित आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Board Time Table 2026: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज, हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट

आगे की तैयारी पर रखें नजर

अगर आपने CUET PG 2026 के लिए आवेदन कर दिया है और फॉर्म में सभी जानकारियां सही हैं, तो अब आपको केवल आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए। यहीं से एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी। इसके अलावा, आवेदन का कन्फर्मेशन पेज और फीस की रसीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे चलकर इन्हीं दस्तावेजों की जरूरत परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण चरणों में पड़ सकती है।