CUET PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों की परीक्षा 6 से 10 मार्च 2026 तक विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
मिडल ईस्ट देशों में CBSE बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक, 5 और 6 मार्च की परीक्षाएँ टलीं
CUET PG 2026 परीक्षा का शेड्यूल

सीयूईटी पीजी परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है: 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 10:30 बजे, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:00 बजे, और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 से 5:30 बजे होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड और शिफ्ट टाइम की पुष्टि परीक्षा से पहले ही कर लें।
CUET PG 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
ऐसे करें डाउनलोड
CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: nta.nic.in/cuet-pg
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें: होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में CUET PG 2026 Admit Card का लिंक खोजें।
- लिंक पर क्लिक करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- लॉगिन करें: एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
CUET PG 2026: परीक्षा से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप घोषित, जानें डाउनलोड स्टेप्स
महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल पर एडमिट कार्ड दिखाना स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए प्रिंट आउट साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक फोटो आईडी प्रूफ साथ रखना भी जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी नियमों का पालन करें।
CUET PG 2026 परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड करने, सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ रखने और परीक्षा केंद्र पर नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। NTA द्वारा जारी एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए अनिवार्य है और इसे समय पर डाउनलोड करना उनकी जिम्मेदारी है।










