CTET Re-Exam: CTET री-एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कौन दे सकेगा परीक्षा

CBSE ने CTET पेपर 2 की री-एग्जाम डेट 1 मार्च 2026 घोषित कर दी है। यह सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनकी परीक्षा बिहार के वैशाली जिले के कुछ केंद्रों पर प्रशासनिक कारणों से रद्द हुई थी। नए एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

CTET Re-Exam: ऐसे उम्मीदवार जो काफी समय से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे हैं, ये उनके लिए जरूरी खबर हो सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)  ने फरवरी 2026 के तहत पेपर-2 की परीक्षा को दोबारा कराने का निर्णय लिया है। बता दें कि, ये फैसला उन उम्मीदवारों की हित में लिया गया है,जिनकी परीक्षा बिहार के वैशाली जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक कारणों से रद्द करनी पड़ गई थी। बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि उम्मीदवारों के साथ बिल्कुल भी अन्याय नहीं होगी, इसलिए प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम का रास्ता चुना गया।

NCERT Controversy 2026: अब 8वीं की किताबों में नहीं पढ़ेंगे न्यायपालिका का भ्रष्टाचार, हटाया जाएगा बड़ा हिस्सा

जानें परीक्षा रद्द करने की वजह?

आपको बता दें कि, CBSE द्वारा CTET का 21वां संस्करण संस्करण 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था. जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की शामिल थे। हालांकि, 7 फरवरी को पेपर-2 की परीक्षा वैशाली जिले के कुछ केंद्रों पर पूरी नहीं हो सकी। प्रशासनिक दिक्कतों के चलते परीक्षा बीच में ही रद्द करनी पड़ी। इससे सैकड़ों उम्मीदवार बिना परीक्षा दिए ही लौट गए, जिससे उनमें काफी निराशा पैदा हुई।

बोर्ड ने बताया कि जिन केंद्रों पर परीक्षा नहीं हो सकी, उनमें शामिल हैं:

  • लक्ष्य अकादमी, बरडीहा, पातेपुर, वैशाली (हाजीपुर)
  • सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर, केशोपुर, पोस्ट ऑफिस बलुका राम, वैशाली

इन केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाई, इसलिए री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया।

UPPSC PCS Main Exam: UPPSC ने घोषित की पीसीएस मेंस की तारीखें, देखें पूरा शेड्यूल

री-एग्जाम की तारीख और समय

CTET Re-Exam
री-एग्जाम की तारीख और समय

अब CBSE ने स्पष्ट कर दिया है कि री-एग्जाम 1 मार्च 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिनका केंद्र प्रभावित था। अन्य उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है।

नया एडमिट कार्ड जारी होगा

जो उम्मीदवार री-एग्जाम में शामिल होंगे, उनके लिए नया एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर समय रहते अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना नए एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

DSSSB ASO भर्ती 2026: दिल्ली में 911 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से

परीक्षा केंद्र और तारीख में कोई बदलाव नहीं

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 मार्च की परीक्षा के लिए किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। न तो तारीख बदलेगी और न ही परीक्षा केंद्र। बोर्ड ने कहा कि यह अंतिम मौका होगा, इसलिए सभी प्रभावित उम्मीदवार तय समय और तारीख पर परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंचे।