CSK vs PBKS: धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई धराशाई, पंजाब किंग्स ने इतने रनों से दे दी मात

CSK और PBKS के बीच खेले गए मुकाबले में धोनी की गैरमौजूदगी चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ी, पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर कब्जा जमाया, क्या धोनी की कमी टीम को ले डूबी या रणनीति में हुई चूक, जानिए मैच के हर रोमांचक पल और हार की असली वजह

धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई धराशाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 4, 2026

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। टॉस हारने के बाद चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला और टीम ने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आयुष म्हात्रे ने शानदार 73 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 32 रनों की तेज पारी खेली। शिवम दुबे ने 45 रन बनाकर नाबाद रहते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

धमाकेदार जीत के बाद और मजबूत हुई मुंबई, दिल्ली के खिलाफ सैंटनर की एंट्री से सुलझेगी स्पिन की गुत्थी

पंजाब की आक्रामक शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। प्रियांश आर्य ने मात्र 11 गेंदों में 39 रन ठोक दिए। उनके साथ प्रभसिमरन सिंह ने भी सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए, हालांकि वे रन आउट हो गए। इसके बाद कूपर कॉनोली ने 22 गेंदों में 36 रन बनाकर रनगति को तेज किया।

कप्तान श्रेयस अय्यर का कमाल

कप्तान श्रेयस अय्यर का कमाल
कप्तान श्रेयस अय्यर का कमाल

पंजाब की जीत में सबसे बड़ा योगदान कप्तान श्रेयस अय्यर का रहा। अंतिम 10 ओवरों में टीम को 107 रन चाहिए थे, लेकिन अय्यर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी पारी ने पंजाब को 19वें ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

धोनी की गैरमौजूदगी में CSK कमजोर

एमएस धोनी चोटिल होने के कारण राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी नहीं खेले। उनकी अनुपस्थिति का असर टीम पर साफ दिखाई दिया। गेंदबाज 209 रन का बचाव नहीं कर पाए और चेन्नई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से हराया था।

FIFA 2026 tickets : फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल टिकटों की आसमान छूती कीमतें, 10 लाख के पार पहुंचा एक टिकट

अंक तालिका में सबसे नीचे CSK

पंजाब किंग्स ने चेन्नई को 5 विकेट से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स लगातार हार के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। टीम के लिए यह स्थिति चिंताजनक है क्योंकि बल्लेबाजी मजबूत होने के बावजूद गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।