CSK vs LSG 1st Innings: लखनऊ की तेज शुरुआत गई बेकार, CSK की गेंदबाजी ने पलटा मैच

आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में लखनऊ ने पावरप्ले में 91 रन बनाकर तेज शुरुआत की लेकिन अचानक विकेट गिरने से चेन्नई की गेंदबाजी हावी हुई और लखनऊ की पारी 203 पर सिमट गई कैसे बदला पूरा खेल था

लखनऊ की तेज शुरुआत गई बेकार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 10, 2026

CSK vs LSG 1st Innings: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरुआती छह ओवरों में ही 91 रन ठोक दिए और केवल एक विकेट गंवाया. इस समय लग रहा था कि टीम 240-250 के विशाल स्कोर तक पहुंच जाएगी.

CSK vs LSG: चेपॉक में चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी!

इंग्लिस की धमाकेदार पारी

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी पारी जोश इंग्लिस ने खेली. उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 85 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी. हालांकि उनके आउट होने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई.

शाहबाज अहमद का योगदान

इंग्लिस के बाद शाहबाज अहमद ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 25 गेंदों पर 43* रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. शाहबाज ने हिम्मत सिंह के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की और टीम को 200 के पार पहुंचाया.

चेन्नई के गेंदबाजों की वापसी

चेन्नई के गेंदबाजों की वापसी
चेन्नई के गेंदबाजों की वापसी

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने इंग्लिस के आउट होने के बाद मैच का रुख बदल दिया. जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके और 4 ओवर में 36 रन दिए. अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि नूर अहमद ने 1 विकेट लिया और केवल 24 रन खर्चे. बाकी गेंदबाजों ने हालांकि 40 से ज्यादा रन दिए, लेकिन विकेट निकालकर लखनऊ की गति रोक दी.

C S K vs L S G: हार मतलब लगभग खत्म हो सकती है एलएसजी की उम्मीद

लखनऊ की गिरती गाड़ियों

लखनऊ ने पहला विकेट 77 रन पर गंवाया. इसके बाद 92 पर दूसरा, 112 पर तीसरा और फिर लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे. चौथा विकेट 115, पांचवां 130, छठा 147 और सातवां व आठवां 197 रन पर गिरा. इंग्लिस के आउट होने के बाद टीम संभल नहीं सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन ही बना सकी.

बल्लेबाजों का प्रदर्शन

  • जोश इंग्लिस – 85 रन (33 गेंद, 10 चौके, 6 छक्के)
  • शाहबाज अहमद – 43* रन (25 गेंद)
  • मिचेल मार्श – 10 रन
  • निकोलस पूरन – 01 रन
  • ऋषभ पंत – 15 रन
  • एडन मार्करम – 06 रन
  • अक्षत रघुवंशी – 18 रन
  • हिम्मत सिंह – 17 रन
  • मोहम्मद शमी – 00 रन
  • आवेश खान – 00* रन

Vaibhav Sooryavanshi Record: सिराज को पहली गेंद पर छक्का, फिर हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास