CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदों को मिला बड़ा सहारा

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर तक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली लेकिन शिवम दुबे के लगातार दो छक्कों ने मैच का पूरा नतीजा बदल दिया आखिर कैसे चेन्नई ने प्लेऑफ की उम्मीदों को फिर जिंदा रखा जानिए पूरी कहानी

चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 10, 2026

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला आखिरी ओवर तक बेहद रोमांचक बना रहा। चेन्नई को अंतिम 6 गेंदों में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे, लेकिन शिवम दुबे ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दो शानदार छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

CSK vs LSG 1st Innings: लखनऊ की तेज शुरुआत गई बेकार, CSK की गेंदबाजी ने पलटा मैच

लखनऊ की धमाकेदार शुरुआत लेकिन बीच में लड़खड़ाई पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में सिर्फ एक विकेट गंवाकर 91 रन बना दिए थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 230 से ज्यादा रन बना लेगी, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।

जोश इंग्लिस की विस्फोटक बल्लेबाजी

लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। इंग्लिस के आउट होने के बाद लखनऊ की बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी पड़ गई और टीम लगातार विकेट गंवाने लगी।

शाहबाज अहमद ने अंत में संभाली पारी

मध्य ओवरों में लगातार विकेट गिरने के बाद शाहबाज अहमद ने निचले क्रम में महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। आखिरी गेंद पर लगाए गए उनके छक्के की मदद से लखनऊ 200 रन के आंकड़े को पार कर सका। निर्धारित 20 ओवरों में लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

चेन्नई के गेंदबाजों ने पलटा मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 विकेट लेकर लखनऊ की मजबूत बल्लेबाजी को झटका दिया। वहीं अंशुल कम्बोज ने भी 2 विकेट हासिल कर टीम को मैच में बनाए रखा। चेन्नई के गेंदबाजों ने पावरप्ले के बाद कसी हुई गेंदबाजी कर रन गति पर रोक लगा दी।

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शूटिंग चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले

उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाजी

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद तेज रही। उर्विल पटेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल थे। हालांकि शाहबाज अहमद ने उन्हें आउट कर लखनऊ को राहत दिलाई।

गायकवाड़ और दुबे ने दिलाई जीत

चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी अहम योगदान देते हुए 28 गेंदों पर 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि वह शाहबाज अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए। मैच के आखिरी पलों में शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग दिखाई। अंतिम ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर उन्होंने चेन्नई को यादगार जीत दिलाई।

CSK vs LSG: चेपॉक में चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी!