CSK vs LSG: चेपॉक में चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी!

आईपीएल 2026 के सुपर संडे में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। चेपॉक में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें टिकी हैं।

CSK vs LSG

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 10, 2026

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 में आज सुपर संडे का रोमांच देखने को मिलेगा। दिन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में आयोजित होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए, जिसने हाल के मुकाबलों में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में 5 जीत हासिल कर चुकी है और अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है। टीम लगातार जीत हासिल कर टॉप-4 में जगह बनाना चाहती है। दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज कर सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें नंबर पर है।

GT ने 77 रन से मचाया तहलका,र्कब और Punjab Kings को मिला बड़ा फायदा

हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ आगे

अगर दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि चेन्नई केवल दो बार जीत हासिल कर सकी है। हालांकि चेन्नई की टीम घरेलू मैदान पर खेल रही है, ऐसे में उसे फैंस का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है।

चेपॉक की पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। चेपॉक की धीमी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में दोनों टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में दो-दो स्पिनर्स को मौका दे सकती हैं।

यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं और ज्यादातर मुकाबले लो-स्कोरिंग रहते हैं। शाम के समय ओस का असर भी देखने को मिल सकता है, जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। आंकड़ों के मुताबिक इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है।

चेन्नई सुपर किंग्स की ताकत

चेन्नई की बल्लेबाजी इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में नूर अहमद और अकील हुसैन जैसे स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर चेन्नई इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। टीम का आत्मविश्वास भी पिछले कुछ मैचों में मिली जीत से काफी बढ़ा हुआ है।

लखनऊ को करनी होगी वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा हो सकता है। टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। बल्लेबाजी में निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मयंक यादव टीम के मुख्य हथियार होंगे। हालांकि टीम को चेन्नई की मजबूत स्पिन अटैक का सामना करने के लिए खास रणनीति बनानी होगी।

मैच प्रिडिक्शन

मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि आईपीएल में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यदि लखनऊ की टीम शुरुआती विकेट जल्दी निकालने में सफल रहती है तो मुकाबला रोमांचक हो सकता है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्स

मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम/जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव/मोहसिन खान

Vaibhav Sooryavanshi Record: सिराज को पहली गेंद पर छक्का, फिर हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड! वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास