Crypto Price Today: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा था कि क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस समय सोना और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश साधनों में तेजी बनी हुई है। लेकिन इसके विपरीत कुछ वैश्विक परिस्थितियों के कारण क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बिटकॉइन 93,000 डॉलर के स्तर पर स्थिर बना हुआ है, जबकि पिछले 24 घंटे में रिटर्न के मामले में XRP ने बिटकॉइन को पीछे छोड़ दिया है।
Stock Market Today: धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 342 अंक टूटा, निफ्टी 26,183 के स्तर से नीचे फिसला
वैश्विक स्तर पर बदलते हालात

क्रिप्टो मार्केट की दिशा पर वैश्विक घटनाओं का सीधा असर पड़ रहा है। अमेरिका में श्रम आंकड़े जारी होने वाले हैं और फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक भी होने वाली है। वहीं वेनेजुएला में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की जगह नए राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण कर ली है। इन घटनाओं के चलते क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी दर्ज की गई है। आज क्रिप्टो मार्केट कैप 3.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
बिटकॉइन की मौजूदा स्थिति
पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में 1.75% की तेजी दर्ज की गई है। अब इसकी कीमत $93,842.68 हो गई है। इस बढ़त के पीछे मुख्य कारण 14.2 बिलियन डॉलर के क्रिप्टो फंड और ईटीएफ में निवेश माना जा रहा है। इसके अलावा वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाड़ो पहले से ही बिटकॉइन का समर्थन करती रही हैं। नए राजनीतिक हालात में बिटकॉइन को अपनाने की संभावना और मजबूत हो गई है, जिसका असर इसकी कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।
XRP ने बिटकॉइन को पछाड़ा
पिछले 24 घंटे में रिटर्न के मामले में XRP ने बिटकॉइन को पीछे छोड़ दिया है। XRP की कीमत 12.54% की तेजी के साथ $2.38 तक पहुंच गई है। इसका मार्केट कैप $144.26 बिलियन हो गया है। यह तेजी निवेशकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और यह संकेत देती है कि अल्टकॉइन भी बाजार में मजबूत पकड़ बना रहे हैं।
अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की स्थिति

इथेरियम (Ethereum): इथेरियम की कीमत अभी भी $3000 के पार बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1.16% की तेजी के बाद इसकी कीमत $3,222.97 हो गई।
सोलाना (Solana): सोलाना की कीमत में भी 1.14% की बढ़त दर्ज की गई है और यह $137.64 पर पहुंच गई है।
डॉगकॉइन (Dogecoin): डॉगकॉइन की कीमत में 0.61% की तेजी आई है और यह $0.1521 पर ट्रेड कर रही है।
Gold Price Today: सोना-चांदी फिर चमका, दिल्ली से मुंबई तक नई कीमतें जानकर रह जाएंगे दंग!
Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।










