Crypto Prices Today : सोना-चांदी की गिरावट से चमका क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन में उछाल

सोने-चांदी की गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी लौट आई है। आज बिटकॉइन की कीमत में 2.57% का उछाल दर्ज किया गया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 31, 2026

Crypto Prices Today : पिछले दिनों सोना और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया। जहां कीमती धातुओं में अचानक कमजोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर क्रिप्टोकरेंसी बाजार में रौनक लौटती दिखाई दी। बिटकॉइन सहित कई प्रमुख डिजिटल करेंसियों की कीमतें कल की गिरावट के बाद फिर से पटरी पर लौट रही हैं। आज बिटकॉइन की कीमत में 2.57% की तेजी दर्ज हुई है। हालांकि इथेरियम जैसी कुछ करेंसियों में अभी भी गिरावट बनी हुई है।

Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में हड़कंप, चांदी की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट

क्रिप्टो मार्केट कैप में सुधार

Crypto Prices Today
बिटकॉइन में उछाल

आज क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.82% की बढ़त दर्ज की गई। इसके बाद कुल मार्केट कैप $2.83 ट्रिलियन तक पहुंच गया, जबकि कल यह गिरकर $2.79 ट्रिलियन पर आ गया था। सोना और चांदी की गिरावट के दौरान बिटकॉइन अपेक्षाकृत स्थिर रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बिटकॉइन $86,000 डॉलर के रेजिस्टेंस पॉइंट को पार कर वहां टिक जाता है, तो इसे रिकवरी मोड माना जाएगा।

हालिया गिरावट के पीछे कारण

क्रिप्टो मार्केट में पिछले दिनों आई गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव रहा। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर जैसी स्थिति और अमेरिका द्वारा भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी ने बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी। ऐसी परिस्थितियों में निवेशक आमतौर पर सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख करते हैं और क्रिप्टोकरेंसी से दूरी बना लेते हैं। हालांकि वर्तमान में सोना-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

बिटकॉइन की मौजूदा स्थिति

पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत में 2.57% की तेजी दर्ज हुई है। इसके बाद इसकी कीमत $84,003.76 तक पहुंच गई। इस बढ़त के पीछे मुख्य कारण ओवरसोल्ड RSI रहा, जिसने अल्पकालिक खरीदी को बढ़ावा दिया। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने का निर्णय भी डॉलर पर दबाव का कारण बना। डॉलर की कमजोरी का असर क्रिप्टो मार्केट पर सकारात्मक रूप से देखने को मिला और बिटकॉइन की कीमतों में सुधार हुआ।

इथेरियम और सोलाना का हाल

Crypto Prices Today
बिटकॉइन में उछाल

बिटकॉइन में तेजी के बावजूद इथेरियम की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आज इथेरियम 1.09% नीचे रहा। चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री को बढ़ावा दिया है। दूसरी ओर सोलाना ने निवेशकों को राहत दी। पिछले 24 घंटे में सोलाना की कीमत में 3.86% की तेजी दर्ज हुई और यह $118.18 पर पहुंच गया।

चांदी का बुलबुला फूटा! एक झटके में ₹1 लाख की गिरावट, सोने के भाव भी टूटे

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।