Crypto Price Today: 08 जनवरी 2026 को क्रिप्टो मार्केट में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन की कीमत $93,000 के पार चली गई थी, जिससे निवेशकों को लगा कि बाजार में फिर से रौनक लौट आई है। लेकिन इस तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार की अस्थिरता को और बढ़ा दिया। यही कारण है कि आज क्रिप्टो मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है।
चांदी हुई 8000 रुपये सस्ती, देखें आज के ताजे भाव और एक दिन पहले का रिकॉर्ड
बिटकॉइन की कीमत में गिरावट

सप्ताह की शुरुआत में बिटकॉइन ने $93,000 का स्तर पार किया था। लेकिन मुनाफा वसूली और बाजार में निकासी के चलते इसकी तेजी कमजोर पड़ गई। कल ही बिटकॉइन की कीमत $92,000 के आसपास आ गई थी। आज यानी 08 जनवरी को बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटे में 1.64% की गिरावट के बाद $91,261.81 पर दर्ज की गई।
243 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो
क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का एक बड़ा कारण तेज निकासी है। 06 जनवरी को स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ से 243 मिलियन डॉलर की निकासी हुई। इसके अलावा रायट प्लेटफॉर्म्स ने लिक्विडिटी का हवाला देकर 161 मिलियन डॉलर मूल्य के बिटकॉइन बेच दिए। इस कदम का असर न केवल बिटकॉइन बल्कि अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिखाई दिया।
अन्य क्रिप्टोकरेंसी का हाल

बिटकॉइन के साथ-साथ अन्य डिजिटल करेंसियों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
इथेरियम (Ethereum): पिछले 24 घंटे में 2.95% की गिरावट के बाद कीमत $3,169.95 पर आ गई।
सोलाना (Solana): 2.42% की गिरावट के बाद इसका भाव $136.70 पर दर्ज किया गया।
Pi कॉइन: 0.93% की गिरावट के बाद कीमत $0.2089 पर आ गई।
डॉगकॉइन (Dogecoin): 0.64% की गिरावट के बाद इसका भाव $0.1465 पर पहुंच गया।
निवेशकों का रुख
क्रिप्टो मार्केट की गिरावट यह दर्शाती है कि निवेशक अभी भी बाजार की अनिश्चितता से घबराए हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव और अस्थिर परिस्थितियों में निवेशक रिस्की एसेट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी से दूरी बना रहे हैं। इसके बजाय वे सुरक्षित निवेश विकल्पों जैसे सोना और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।
Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।









