Crypto Market Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता का असर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है। निवेशक और ट्रेडर्स अस्थिर बाजार में सतर्क हैं। 9 मार्च 2026 को क्रिप्टो बाजार में हल्की तेजी और उतार-चढ़ाव देखने को मिले। दुनिया की सबसे पुरानी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतें दिन के दौरान 66,000 डॉलर के स्तर तक पहुंच गईं, जबकि कारोबार में समय-समय पर इसमें मामूली बदलाव भी देखने को मिले।
Crypto Market Crash Today: क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, बिटकॉइन और एथेरियम ETF से भारी निकासी
बिटकॉइन की कीमत में हल्की तेजी

जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:42 बजे बिटकॉइन का मूल्य 67,574.12 डॉलर दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में इसमें 0.37 फीसदी की हल्की तेजी देखने को मिली। सात दिनों के रुझान पर नजर डालें तो बिटकॉइन ने करीब 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे कारोबार कर रहा है। यह लगातार उतार-चढ़ाव बैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।
एथेरियम, टीथर और बीएनबी का हाल

दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की कीमत लगभग 1,983.97 डॉलर रही। पिछले 24 घंटों में इसमें 1.52 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले सात दिनों में यह लगभग 2.49 फीसदी मजबूत हुआ। टीथर (USDT) लगभग 0.9998 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें पिछले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, जबकि सात दिनों में यह करीब 0.04 फीसदी की हल्की गिरावट रही। इसके अलावा बीएनबी (BNB) की कीमत लगभग 623.36 डॉलर रही। इसमें 24 घंटों के दौरान 0.60 फीसदी की बढ़त और सात दिनों में लगभग 1.25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, रेपो रेट फैसले से पहले निवेशक सतर्क
सोलाना और डॉजीकॉइन की चाल

सोलाना की कीमत 83.11 डॉलर पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में इसमें लगभग 0.30 फीसदी की हल्की बढ़त देखी गई, जबकि सात दिनों में यह 0.37 फीसदी ऊपर रही। वहीं लोकप्रिय मेम-कॉइन डॉजीकॉइन लगभग 0.09003 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 24 घंटों के दौरान 0.86 फीसदी की तेजी आई, जबकि पिछले सात दिनों में यह 1.83 फीसदी नीचे चला गया।
निवेशकों के लिए संकेत
वैश्विक अनिश्चितता और राजनीतिक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें अस्थिर बनी हुई हैं। बिटकॉइन और एथेरियम जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में हल्की तेजी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं, लेकिन डॉजीकॉइन और सोलाना जैसी अल्टकॉइन में उतार-चढ़ाव सतर्क रहने की जरूरत दर्शाते हैं। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे मार्केट ट्रेंड्स और ग्लोबल इवेंट्स पर ध्यान दें और लंबी अवधि के निवेश के लिए रणनीति बनाकर ही क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करें।
Crypto Price Today: बिटकॉइन और इथेरियम में बड़ी गिरावट, निवेशक सावधान
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें, रुझान और मार्केट अपडेट समय-समय पर बदल सकते हैं। निवेशक अपने निर्णय लेने से पहले स्वयं रिसर्च करें और किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।










