Crypto Market Crashes Today: क्रिप्टो मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। 21 जनवरी को बिटकॉइन, इथेरियम और सोलाना जैसी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में काफी नुकसान हुआ, लेकिन इस बीच कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दिया। निवेशक आज के कारोबारी दिन में मार्केट की उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं।
Stock Market: शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान पर, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले
क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के ऐलान और नए टैरिफ के ऐलान के बाद बाजार में तनाव बढ़ गया है। इस स्थिति में निवेशक रिस्की संपत्तियों से दूर रहना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही $198 मिलियन की बिटकॉइन पोजीशन लिक्विडेट होने के कारण निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी बेचनी शुरू कर दी। भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता का प्रभाव क्रिप्टो बाजार पर साफ देखा जा रहा है।
बिटकॉइन का हाल
आज बिटकॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटे में 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद बिटकॉइन का भाव $89,000 के नीचे चला गया। मार्केट में बढ़ते लिक्विडेशन और निवेशकों की जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने बिटकॉइन सहित अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गिरावट का कारण बनाया।
इथेरियम, सोलाना और डॉगकॉइन का हाल
इथेरियम ने आज 6.65% की बड़ी गिरावट दर्ज की और इसकी कीमत $2,967.35 पर आ गई। ईटीएफ फ्यूचर्स लिक्विडेशन में $148 की तेजी देखने को मिली।
सोलाना की कीमत पिछले 24 घंटे में 4.42% गिरकर $127.47 पर आ गई। वहीं, डॉगकॉइन में 1.56% की गिरावट के बाद कीमत $0.1262 पर ट्रेड कर रही है।
मार्केट में बढ़त दिखाने वाली क्रिप्टोकरेंसी

हालांकि अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट आई है, लेकिन कुछ करेंसी ने निवेशकों को लाभ दिया। कैंटन प्राइस ने पिछले 24 घंटे में 10% से अधिक की तेजी दिखाई। सबसे ज्यादा चर्चा में रही स्टोरी प्राइस, जिसमें पिछले 24 घंटे में 12.04% की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद स्टोरी प्राइस की कीमत $2.60 पर आ गई। यह निवेशकों के लिए राहत का संकेत है, क्योंकि भारी गिरावट के बीच भी कुछ संपत्तियों ने आकर्षक रिटर्न दिया।
Stocks to Watch: आज बाजार में हलचल, इन कंपनियों के शेयर रहेंगे चर्चा में
डिस्क्लेमर: क्रिप्टो मार्केट हो या शेयर बाजार कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क जरूर करें।









