Crypto Market Crash: 22 मार्च 2026, रविवार को क्रिप्टो मार्केट ने भी सोने और चांदी की तरह गिरावट का सामना किया। बिटकॉइन आज $70,000 से नीचे आ गया है और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी मंदी की चपेट में हैं। क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.73% की गिरावट हुई और यह अब 2.38 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। कमोडिटी बाजार की तरह ही क्रिप्टो की दिशा भी वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाओं से प्रभावित हो रही है।
Crypto Market Crash: क्रिप्टो बाजार में हड़कंप, बिटकॉइन-इथेरियम में भारी बिकवाली
बिटकॉइन की हालात
पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और यह $69,252.39 पर पहुँच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बिटकॉइन $68,000 के ऊपर बना रहता है तो बाजार में फिर तेजी आ सकती है। इसके नीचे गिरने पर और भी तेज़ गिरावट की संभावना बनी हुई है।
अमेरिका-ईरान तनाव का असर

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को खोलने में विफल रहे, तो अमेरिका उनके बिजली संयंत्रों पर हमला करेगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कहा कि किसी हमले की स्थिति में वे अमेरिका से जुड़े बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएंगे। इस geopolitical तनाव के चलते निवेशक रिस्की एसेट्स से दूरी बना रहे हैं। इसके साथ ही सोना और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्तियों में निवेश की उम्मीद भी कमजोर दिख रही है।
Crypto Market Crash Today: क्रिप्टो करेंसी में गिरावट, बिटकॉइन और एथेरियम ETF से भारी निकासी
अन्य क्रिप्टोकरेंसी की स्थिति
- इथेरियम (Ethereum): बिटकॉइन की गिरावट के प्रभाव में इथेरियम की कीमत 2.29% गिरकर $2,105.05 पर आ गई।
- XRP: पिछले 24 घंटों में XRP में 2% से अधिक की गिरावट आई और इसकी कीमत $1.41 रही।
- सोलाना (Solana): 2.42% की गिरावट के बाद सोलाना $88.20 पर कारोबार कर रहा है। गिरावट का मुख्य कारण व्यापक आर्थिक अनिश्चितता और रिस्की एसेट्स से दूरी बनाना बताया जा रहा है।
- Zcash: इस साल की शुरुआत में तेज़ी देखने को मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में Zcash में 5.52% की बड़ी गिरावट आई और यह $221.17 पर पहुँच गया।
बाजार का माहौल
क्रिप्टोकरेंसी का यह मंदी वाला दौर निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। वैश्विक राजनीतिक तनाव, सुरक्षा चिंताएं और रिस्की एसेट्स से दूरी बनाने की प्रवृत्ति बाजार में दबाव बढ़ा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और बिटकॉइन की कीमत की दिशा अन्य क्रिप्टोकरेंसी के रुझान को तय करेगी।
निवेशकों के लिए सलाह
विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि इस समय धैर्य बनाए रखें। रिस्की मार्केट में जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। बिटकॉइन और प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी के स्तरों को ध्यान में रखते हुए ही कोई बड़ा निर्णय लें। सुरक्षित निवेश विकल्पों पर भी विचार करना उचित होगा।
Crypto Market Crashes Today: बिटकॉइन और इथेरियम में गिरावट, स्टोरी प्राइस ने दिया 12% रिटर्न









