पंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई, अमृतसर में अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान मिली 7 किलो हेरोइन

अमृतसर भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप गिराई गई थी। जानकारी बीएसएफ की 100वीं बटालियन की जी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर आर. राजेश चंद को सूचना मिली थी कि खेतों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए कुछ गिराया गया है। इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया। जवानों ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट का वजन करने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद की। इसके साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से हेरोइन की खेप गिराई गई थी।

जानकारी बीएसएफ की 100वीं बटालियन की जी कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर आर. राजेश चंद को सूचना मिली थी कि खेतों में सीमा पार से ड्रोन के जरिए कुछ गिराया गया है। इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया। जवानों ने तलाशी के दौरान एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। पैकेट का वजन करने पर उसमें से 6.581 किलोग्राम हेरोइन मिली। हेरोइन के साथ पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। 

वहीं दूसरी कार्रवाई में घरिंडा थाना पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम लछमन सिंह निवासी खासा और हरजीत सिंह उर्फ गोल्फी निवासी खासा है। पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरजिंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की इसी दौरान उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इनसे मौके पर 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।  

2