निर्माण कार्यों से आमजन को न हो असुविधा, मानसून से पूर्व पूरे हों आवश्यक कार्य : राज्यमंत्रीगौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 10-लेन सड़क परियोजना एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यमंत्रीगौर ने कहा कि अधिकारी संयुक्त रूप से प्रभावित इलाकों का सघन दौरा करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बारिश के

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कृष्णा गौर ने सोमवार को अयोध्या बायपास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 10-लेन सड़क परियोजना एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर निगम और एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यमंत्रीगौर ने कहा कि अधिकारी संयुक्त रूप से प्रभावित इलाकों का सघन दौरा करें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बारिश के मौसम से पहले जल निकासी और नाली निर्माण की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

बैठक में बताया गया कि एनएचएआई द्वारा 52 मीटर चौड़ाई में सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन नाली का स्तर ऊंचा होने के कारण आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की आशंका उत्पन्न हो रही है। राज्यमंत्रीगौर ने समस्या उत्पन्न होने से पहले ही अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत पुनः बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने बारिश से पूर्व अधिकारियों को सघन जांच और दौरे कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री देवांश नवल ने कॉलोनियों में जलभराव रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार करने का आश्वासन दिया है। बैठक में बताया गया कि गीत गणेश कॉलोनी, शीतल पैराडाइस (टनाटन ढाबा), अयोध्या एक्सटेंशन और इन्द्रलोक कॉलोनी जैसे इलाकों में नाले-नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे रहवासियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही, एनएचएआई के प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि रत्नागिरी से पीपल्स मॉल तक बारिश के पानी की निकासी करने वाले 5 प्रमुख नालों, पं. अटल बिहारी वाजपेयी सब्जी मंडी नाला, अयोध्या बायपास शिवकल्प नाला, अमृत एन्क्लेव नाला, पिंक सिटी नाला और भानपुर नाला, का चौड़ीकरण कर पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

राज्यमंत्रीगौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कॉलोनियों के स्तर के अनुसार नई नाली प्रस्तावित की जाए और क्रॉस ड्रेन के साथ ही कल्वर्ट की गहराई पर्याप्त रखी जाए ताकि भविष्य में जल निकासी बाधित न हो। इसके अतिरिक्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रोड क्रॉसिंग का ढलान भी मानकों के अनुरूप रखें। उन्होंने मानसून से पूर्व नालों की साफ-सफाई और मलबा हटाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में पार्षदउर्मिला मौर्य,छाया ठाकुर,शिरोमणि शर्मा,ममता विश्वकर्मा सहित नगर निगम और NHAI के अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Comment

2