आयुक्त श्री भोंडवे ने मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पर की कड़ी कार्यवाही

3 उपयंत्रियों सहित 6 अधिकारियों/कर्मचारियों की रोकी गई की वेतनवृद्धियां भोपाल नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पाये जाने पर 3 उपयंत्रियों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त श्री भोंडवे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत पाईपलाइन के कार्य में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत को सही पाये जाने पर उपयंत्री श्रीमती शिवानी गर्ग और श्री ओमप्रकाश द्विवेदी की 3 वेतनवृद्धियां साथ ही उपयंत्री श्री शशांक शाह की 2 वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

3 उपयंत्रियों सहित 6 अधिकारियों/कर्मचारियों की रोकी गई की वेतनवृद्धियां

भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगर परिषद सोनकच्छ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना में अनियमितता पाये जाने पर 3 उपयंत्रियों सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश दिये हैं।

आयुक्त श्री भोंडवे के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के अंतर्गत पाईपलाइन के कार्य में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत को सही पाये जाने पर उपयंत्री श्रीमती शिवानी गर्ग और श्री ओमप्रकाश द्विवेदी की 3 वेतनवृद्धियां साथ ही उपयंत्री श्री शशांक शाह की 2 वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गई है। इसके अतिरिक्त तत्कालीन सीएमओ श्री सी.एल. कैथल की एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से तथा श्री मोहम्मद अशफाक खान एवं श्री रवि भट्ट की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का यह कृत्य घोर लापरवाही, उदासीनता एवं शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर उपेक्षा का परिचायक है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

 

Leave a Comment

2