पीड़ित दुकानदार को दिलासा, धमोली और SDM पहुंचे मौके पर, हालात का किया आकलन

राजपुरा.  पंजाब व्यापार आयोग के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली और SDM राजपुरा सुखजिंदर सिंह टिवाना ने हाल ही में लगी आग से बुरी तरह प्रभावित PMN कॉलेज रोड पर स्थित दुकान का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने दुकान के मालिक पलविंदर सिंह गोलू से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली। दुकानदार पलविंदर सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर में मौजूद थे। पड़ोसियों ने फोन पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन मंजिला दुकान में आग तेजी से फैल गई थी और फायर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजपुरा. 

पंजाब व्यापार आयोग के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमोली और SDM राजपुरा सुखजिंदर सिंह टिवाना ने हाल ही में लगी आग से बुरी तरह प्रभावित PMN कॉलेज रोड पर स्थित दुकान का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने दुकान के मालिक पलविंदर सिंह गोलू से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली।

दुकानदार पलविंदर सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर में मौजूद थे। पड़ोसियों ने फोन पर आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तीन मंजिला दुकान में आग तेजी से फैल गई थी और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया। उनके मुताबिक इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

SDMS सुखजिंदर सिंह टिवाना ने कहा कि पीड़ित दुकानदार को नियमानुसार बनता मुआवजा दिलाने के लिए सरकार को सिफारिश भेजी जाएगी। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह धमोली ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और व्यापार आयोग व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस मौके पर AAP नेता कीरत सिंह सिहरा, हरदीप सिंह टिंकू, जगमीत सिंह और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

2