Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत से मचा कोहराम!

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। सोमवार को दक्षिणी अमेजन के पास कोलंबियाई सेना का एक 'हरक्यूलिस C-130' विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 24, 2026

Colombia Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। सोमवार को कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 125 लोगों में से अब तक 66 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा कोलंबियाई वायु सेना के इतिहास की सबसे घातक और दर्दनाक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ईरान की नई साजिश? एक्स-RAW अधिकारी की चेतावनी—मिसाइल से भी घातक हमला तैयार

उड़ान भरते ही हुआ हादसा

Colombia Plane Crash
कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब लॉकहीड मार्टिन निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू की सीमा के पास स्थित ‘प्यूर्टो लेगुइजामो’ से उड़ान भर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों और फायरफाइटर एडुआर्डो सैन जुआन कैलेजास के मुताबिक, विमान जब रनवे के आखिरी छोर पर था, तभी वह किसी अज्ञात वस्तु से टकरा गया। संतुलन बिगड़ने के कारण विमान का एक पंख पास के पेड़ से जा टकराया और विमान धू-धू कर जल उठा। चूँकि विमान में सैन्य साजो-सामान और विस्फोटक उपकरण भी मौजूद थे, इसलिए टक्कर के बाद विमान के भीतर कई धमाके हुए, जिसने स्थिति को और भी भयावह बना दिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा और लापता लोगों की तलाश

पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विमान में कुल 125 लोग सवार थे। वर्तमान रिपोर्टों के अनुसार:

मृतक: 66 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

घायल: दर्जनों सैनिकों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कई की हालत नाजुक है।

लापता: कम से कम 21 लोग अभी भी मलबे और राख के ढेर में लापता हैं।

दुर्घटनास्थल अमेजन का घना और दूरदराज का इलाका होने के कारण सेना और बचाव दल को वहां पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। खराब रास्तों और घने जंगलों ने राहत कार्य की गति को धीमा कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ विचलित करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के पहुँचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी सबसे पहले मदद के लिए आगे आए। लोग अपनी मोटरसाइकिलों पर घायल और खून से लथपथ सैनिकों को बिठाकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर अस्पताल की ओर ले जाते हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों के इस जज्बे की सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कई सैनिकों को आग की लपटों से बाहर निकाला।

जांच के घेरे में ‘हरक्यूलिस’ विमान

कोलंबियाई सरकार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। लॉकहीड मार्टिन का हरक्यूलिस C-130 विमान अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है, ऐसे में रनवे पर हुई टक्कर और तकनीकी खामियों की गहराई से जांच की जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे मलबा हटाया जाएगा, मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

नॉर्थ कोरिया की कमान दोबारा Kim Jong-un के हाथ, Vladimir Putin का खास संदेश