कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में महासमुंद ग्राम मोंगरा की टेश्वरी साहू ने श्रम विभाग के खाते में समस्या आने पर आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर  लंगेह ने तत्काल जिला श्रम अधिकारी को

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में महासमुंद ग्राम मोंगरा की टेश्वरी साहू ने श्रम विभाग के खाते में समस्या आने पर आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर  लंगेह ने तत्काल जिला श्रम अधिकारी को इसके समाधान के लिए कहा। इसी तरह ग्राम मालीडीह के  बुधराम खैरवार ने एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए, ग्राम सिंघनपुर बसना के  लखेन्द्र कश्यप ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए, सरायपाली के आवेदकों ने गौरव पथ से फोर लेन नेशल हाईवे 53 तक पहुंच मार्ग में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की, ग्राम खेमड़ा के निवासियों ने गांव के जर्जर पुल की मरम्मत के लिए,  ग्राम मोखापुटका सरपंच ने गांव के सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आवेदन, तुरी जाति के लोगों ने अपनी जाति को अनुसूचित जनजाति में जोड़ने हेतु आवेदन दिया। ग्राम जगदीशपुर के लोगों ने वार्ड 13 से अटल चौक तक बनाए गए सीसी रोड में अनियमितता की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने तत्काल इसकी जांच के आदेश देकर पीएमजीएसवाई को एक जांच टीम भेजने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा नामान्तरण, भूमि अतिक्रमण, पेंशन सहित अन्य मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सु अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा,  रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

2