कलेक्टर गौरव बैनल ने छात्राओं से बंधवाई राखी

कलेक्टर गौरव बैनल ने छात्राओं से बंधवाई राखी ​सिंगरौली  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, पठन-पाठन और छात्र उपस्थिति का जायजा लिया। ​चरगोड़ा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधी। कलेक्टर ने अभिभूत होकर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर परिसर में नियमित साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश दिए।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 30, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

कलेक्टर गौरव बैनल ने छात्राओं से बंधवाई राखी

​सिंगरौली
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधमनबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं, पठन-पाठन और छात्र उपस्थिति का जायजा लिया।

​चरगोड़ा विद्यालय में निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर गौरव बैनल एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह को राखी बांधी। कलेक्टर ने अभिभूत होकर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर परिसर में नियमित साफ-सफाई व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश दिए।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

​वहीं, बधमनबा विद्यालय के निरीक्षण में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। बिना स्वीकृत अवकाश के गैरहाजिर मिले शिक्षक महेश कुमार और शिक्षिका रूपाली राव धेकर का वेतन काटने के आदेश दिए गए।

​कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था देखी और निर्देश दिए कि विद्यालय के बाहर प्रतिदिन का भोजन मीनू स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।