बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति मनेन्द्रगढ़/एमसीबी आगामी बोर्ड परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सभी प्राचार्यों एवं अधिकारियों को विद्यालयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करें और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में वर्गीकृत कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं, कठिन

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने बनाई विशेष रणनीति

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

आगामी बोर्ड परीक्षा 2027 में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर सभी प्राचार्यों एवं अधिकारियों को विद्यालयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करें और विद्यार्थियों की नियमित शैक्षणिक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में वर्गीकृत कर उनकी आवश्यकता के अनुसार विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं, कठिन विषयों पर विशेष फोकस, नियमित मासिक परीक्षण, पालक-शिक्षक बैठक, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास तथा नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की वे स्वयं समीक्षा करेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

2