Cocktail 2 BO Day 5: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने बदली बाजी, टॉप 5 फिल्मों में मारी धाकड़ एंट्री

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पांचवें दिन 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों की सूची में जगह बनाकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब देखना यह है कि क्या शुक्रवार को 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रख पाएगी।

Cocktail 2 BO Day 5

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 24, 2026

Cocktail 2 BO Day 5: होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की स्टार कास्ट ने दर्शकों के बीच पहले ही भारी उत्साह पैदा कर दिया था। क्रिटिक्स से मिले मिश्रित रिव्यू के बावजूद, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ एक मजबूत आगाज किया। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को यह आंकड़ा 16.25 करोड़ और रविवार को 17.75 करोड़ तक जा पहुंचा। फिल्म का संगीत और ट्रेलर रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छाए रहे, जिसने इसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता की राह दिखाई।

60 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म की उपलब्धि

बताते चलसे कि, ‘कॉकटेल 2’ अपनी रिलीज के पहले महत्वपूर्ण हफ्ते से गुजर रही है। शुरुआती सप्ताहांत के बाद सोमवार को भी फिल्म ने अपने ‘मंडे टेस्ट’ को सफलतापूर्वक पास किया। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 60.90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। रोमांटिक ड्रामा शैली की इस फिल्म का 50 करोड़ के अहम आंकड़े को सोमवार तक ही पार कर लेना इसकी दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों में शामिल

कमाई की रफ्तार में वीकेंड के बाद थोड़ी मंदी जरूर आई है, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ ने इतिहास रचना जारी रखा है। मंगलवार को फिल्म ने साल 2026 की ‘टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों’ की सूची में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस उपलब्धि के साथ, इसने वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ (59.48 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए टॉप 5 में एंट्री की है। वर्तमान में ‘धुरंधर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘भूत बांग्ला’ और ‘ओ’रोमियो’ के बाद ‘कॉकटेल 2’ 60.90 करोड़ के साथ पांचवें पायदान पर काबिज हो गई है। यह उपलब्धि इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के लिए एक बड़ी कमर्शियल जीत है।

बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी ‘कॉकटेल 2’?

अब ‘कॉकटेल 2’ के लिए सबसे बड़ी परीक्षा का समय करीब है। शुक्रवार, 26 जून को अहमद खान के निर्देशन में अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि नई रिलीज के कारण ‘कॉकटेल 2’ को मिलने वाले प्राइम-टाइम स्लॉट और स्क्रीन की संख्या में कमी आ सकती है। ऐसे में अक्षय कुमार की यह कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहिद कपूर की यह फिल्म इस बड़ी प्रतियोगिता के बीच भी अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब हो पाती है या नहीं।