Cocktail 2 Advance Booking : शाहिद कपूर, कृति सनोन और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। होमी अदजानिया के निर्देशन में तैयार यह रोमांटिक-ड्रामा इस साल की सबसे चर्चित और बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म के गानों (जैसे बंधु 2.0) और इसके दमदार ट्रेलर को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाई गलियारों तक, फैंस इस फिल्म की थिएटर्स में रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, जब मेकर्स ने शुरुआती दौर में ‘कॉकटेल 2’ की प्री-सेल्स विंडो ओपन की थी, तब इसे सिनेमाप्रेमियों से बहुत ठंडा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट नजदीक आ रही है, इसके प्री-टिकट सेल्स के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।
कॉकटेल 2 का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
बताते चले कि, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 जून से आधिकारिक तौर पर शुरू की गई थी। शुरुआती सुस्ती के बाद अब तक इस फिल्म के करीब 57 हजार से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं। अगर आंकड़ों की बात करें तो, ब्लॉक्ड सीट्स (Unblocked Seats Collection) को हटाकर फिल्म ने अब तक 1.97 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। वहीं, अगर ब्लॉक्ड सीट्स (Blocked Seats Revenue) को भी इसमें शामिल कर लिया जाए, तो यह कलेक्शन शानदार 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले यानी गुरुवार को भी इसके पास टिकट खिड़की पर नोट छापने का पूरा मौका है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शाहिद कपूर की यह फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी बड़ी शुरुआत करने में कामयाब होती है।
साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होगी कॉकटेल 2?
‘कॉकटेल 2’ ने शुरुआती सुस्ती के बाद जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी है, वह वाकई काबिले तारीफ है। मगर, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह फिल्म प्री-सेल्स के मामले में साल 2026 के टॉप चार्टबस्टर्स को पछाड़ पाएगी? फिलहाल मौजूदा रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) एडवांस बुकिंग के मामले में शीर्ष पर काबिज है, जिसने प्री-सेल्स में ही रिकॉर्ड-तोड़ 53 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) का कब्जा है, जिसने 12.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग एडवांस बुकिंग की थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘कॉकटेल 2’ अपने फाइनल प्री-सेल्स आंकड़ों के साथ बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में कौन सा पायदान हासिल करती है।










