CNG Price Today: देशभर में सीएनजी के नए रेट जारी, कई शहरों में कीमतें बढ़ीं

देशभर में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है, जिससे कई शहरों में रेट बढ़ गए हैं। वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। क्या आने वाले दिनों में सीएनजी और महंगा होगा या स्थिरता आएगी? जानिए पूरा अपडेट।

देशभर में सीएनजी के नए रेट जारी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 25, 2026

CNG Price Today: देश में एक बार फिर सीएनजी CNG की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, ऐसे में अब सीएनजी उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर भी अतिरिक्त बोझ बढं गया है। 25 मई 2026 को जारी नए रेट के अनुसार कई शहरों में सीएनजी के दामों में बदलाव दर्ज किया गया है।

सीएनजी को आमतौर पर पेट्रोल-डीजल की तुलना में सस्ता और किफायती ईंधन माना जाता है, इसलिए देश में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन हाल के समय में लगातार बढ़ते दामों ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

पेट्रोल-डीजल के साथ अब CNG और हाइड्रोजन की सख्त निगरानी: उपभोक्ता सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू

प्रमुख शहरों में सीएनजी के ताजा रेट

  • आपको बता दें कि, देश के अलग-अलग शहरों में सीएनजी की कीमतों में अंतर देखने को मिला है। दिल्ली में सीएनजी का नया रेट करीब 81 रुपए प्रति किलो के आसपास है, जबकि मुंबई में यह करीब 81 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
  • नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे शहरों में सीएनजी के दाम 85 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में भी कीमतें 90 रुपये प्रति किलो से ऊपर दर्ज की गई हैं।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के अन्य शहरों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेरठ और आगरा में भी सीएनजी के दामों में हल्का बदलाव देखा गया है। कुल मिलाकर देशभर में सीएनजी की कीमतें एक स्थिर लेकिन ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

मई महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी

मई महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी
मई महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार, मई महीने में सीएनजी की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी है। 23 मई को भी सीएनजी के दामों में करीब 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी। इससे पहले भी इसी महीने दो बार कीमतों में बदलाव हो चुका है। लगातार हो रही बढ़ोतरी ने वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका सीधा असर उनके दैनिक खर्चों पर पड़ रहा है।

कंपनियों का क्या कहना है?

गैस वितरण करने वाली प्रमुख कंपनी IGL के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की लागत बढ़ने और डॉलर की मजबूती के कारण सीएनजी की कीमतों में संशोधन करना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे माल की कीमतें बढ़ने का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद सीएनजी अभी भी पेट्रोल और डीजल की तुलना में काफी सस्ता विकल्प है।

Petrol-Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

उपभोक्ताओं पर असर

सीएनजी की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर परिवहन लागत पर भी पड़ सकता है। टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन चालकों की रोजमर्रा की खर्च क्षमता पर इसका सीधा प्रभाव दिखने लगा है। इसके साथ ही, परिवहन सेवाओं के किराए में भी आने वाले समय में बदलाव देखने को मिल सकता है।