CM Yogi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड के पंचूर में CM योगी का स्वागत, बच्चों और ग्रामीणों के साथ बिताए खास पल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों के साथ समय बिताया, नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया और पैतृक गांव में अपनी भावनाओं को साझा किया। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और यह दौरा भावुक और यादगार साबित हुआ।

CM Yogi Uttarakhand Visit

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 8, 2026

CM Yogi Uttarakhand Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर, उत्तराखंड पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनके आगमन पर सुबह से ही गांव में उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा। आसपास के क्षेत्रों से आए लोग, रिश्तेदार और प्रशंसक सीएम से मिलने के लिए उनके आवास के बाहर प्रतीक्षा करते नजर आए।

Yogi Action On Madarsa: मदरसों पर CM Yogi का हंटर! SIT की पैनी नजर, Bank खातों की होगी पड़ताल

बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण मुलाकात

गांव भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने बच्चों और ग्रामीणों से हृदयस्पर्शी संवाद किया। छोटे बच्चों को दुलारते हुए उन्होंने कई फोटो भी खिंचवाई। एक अवसर पर एक बच्चा फूल लेकर योगी जी के पास आया और उनके पैर छूने की कोशिश की। इस पर सीएम ने उसे चॉकलेट की पोटली दी। बच्चा वह पोटली अपने दादा को देना चाहता था, जिस पर योगी आदित्यनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम भी तेरे दादा लगते हैं।” यह दृश्य ग्रामीणों और वहां मौजूद लोगों के लिए यादगार और भावुक क्षण बन गया।

नवविवाहित जोड़ों को दी आशीर्वाद

सीएम योगी के आवास पर नवविवाहित जोड़े भी उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे। शिवानी बडोला और योगेश सेमवाल ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई। इसके अलावा, कुछ युवतियां अपने विवाह के कार्ड लेकर उनसे मिलने पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दीं और विवाह समारोह में शामिल होने की हामी भरी।

Delhi vs Lucknow की जंग खत्म? RSS ने CM Yogi के लिए कर दिया फाइनल फैसला

ग्रामीणों के नाम तक पहचानने की अद्भुत स्मरण शक्ति

कांडी निवासी जयवीर नेगी ने बताया कि जब उन्होंने योगी जी से मुलाकात की, तो मुख्यमंत्री ने उनका नाम और पता पूछा। पहले पहचान नहीं पाई, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने पिता और चाचा का नाम बताया, सीएम ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनके परिवार की जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने उनकी स्मरण शक्ति और आत्मीयता की सराहना की।

दो दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा और पर्यावरण पर ध्यान

सीएम योगी ने जनता इंटर कॉलेज, यमकेश्वर में दो मंजिला कक्षा-कक्ष भवन का लोकार्पण किया और पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया। इसके अलावा, गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार और कर्नल एस. सिद्दीकी के साथ आम का पौधा रोपा। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल फलदार पौधों के रोपण के निर्देश दिए। सीएम ने नव निर्मित विज्ञान और कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया और स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

Yogi Action On Madarsa: मदरसों पर CM Yogi का हंटर! SIT की पैनी नजर, Bank खातों की होगी पड़ताल

जनता और परिवार के साथ समय बिताया

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ही सीएम योगी ने गांव भ्रमण किया, ग्रामीणों और बच्चों के साथ समय बिताया। शाम को अपनी माता और बहनों से मुलाकात की और लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने हेलिकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले गांव में जनता से संवाद किया।