CM Yogi Japan Visit: CM योगी का टोक्यो दौरा, मिंडा कॉर्पोरेशन के लीडर्स से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में मिंडा कॉर्पोरेशन और सुजुकी मोटर के लीडर्स से मुलाकात की। बैठक में राज्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी निवेश के अवसर तलाशने और रोजगार सृजन बढ़ाने पर चर्चा हुई। MoU और साझेदारी के जरिए औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जापान के टोक्यो में राज्य के औद्योगिक और निवेशिक विकास को लेकर कई हाई-लेवल मीटिंग्स की। उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी आधारित निवेश के अवसर तलाशना था।

CM Yogi Japan Visit: Tokyo में Yogi की दहाड़! क्या जापान की ‘Maglev’ तकनीक से बदलेगा यूपी का भाग्य?

सुजुकी मोटर और मिंडा कॉर्पोरेशन के साथ बैठक

CM योगी ने मिंडा कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा और जापानी जॉइंट वेंचर पार्टनर्स शामिल थे। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश के एडवांस्ड ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मिंडा ग्रुप और राज्य सरकार के बीच MoU भी साइन किया गया।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात

https://x.com/myogiadityanath/status/2026574308181684537?s=20

एक X पोस्ट में, CM योगी ने कहा, “आज टोक्यो में मिंडा कॉर्पोरेशन (स्पार्क मिंडा ग्रुप) और उसके जापानी जॉइंट वेंचर पार्टनर्स के डेलीगेशन से मिला, जिसमें मिंडा कॉर्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आकाश मिंडा और स्पार्क मिंडा टोयो डेंसो प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और CFO श्री हिरोआकी ओमोरी शामिल थे। उत्तर प्रदेश के एडवांस्ड ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए एक MoU साइन किया गया। डेलीगेशन को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आसान सुविधा, ज़मीन देने और इंफ्रास्ट्रक्चर में मदद के लिए पूरे सपोर्ट का भरोसा दिया, जिससे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और रोज़गार पैदा करने के लिए हमारा कमिटमेंट और मज़बूत हुआ।”

CM Yogi Japan Visit: 600 की रफ्तार और सीएम योगी का सफर, जापान दौरे पर खुलेगा निवेश का पिटारा

कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ लॉजिस्टिक्स निवेश

कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ लॉजिस्टिक्स निवेश
कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ लॉजिस्टिक्स निवेश

योगी आदित्यनाथ ने कोनोइक ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी शिगेकी तनाबे और उनकी टीम के साथ भी बैठक की। इस दौरान UP में लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में कोनोइक की मौजूदगी बढ़ाने पर चर्चा हुई। CM ने कंपनी को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नेटवर्क और YEIDA मेडिकल डिवाइस पार्क का लाभ उठाकर मेडिकल डिवाइस उत्पादन के मौके तलाशने के लिए बुलाया। इस कदम से भारत-जापान इंडस्ट्रियल सहयोग और अधिक मज़बूत होगा और राज्य में रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे।

मित्सुई एंड कंपनी के साथ निवेशिक अवसर

इसके अलावा, CM योगी ने मित्सुई एंड कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बिज़नेस यूनिट के मैनेजिंग ऑफिसर काज़ुकी शिमिज़ु और टीम के वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात की। बैठक में रिन्यूएबल एनर्जी, ICT, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेशिक अवसरों पर चर्चा हुई। योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ग्रोथ कॉरिडोर और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और इंडस्ट्रियल निवेश में सहयोग बढ़ाने की पहल की।

CM Yogi Japan Visit: टोक्यो में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश है भारत का सबसे बड़ा ‘कंजम्प्शन मार्केट’

दो दिवसीय ऑफिशियल दौरे का उद्देश्य

बताते चलें कि, योगी आदित्यनाथ का यह दौरा 25-26 फरवरी 2026 के लिए था। इस दौरे का मकसद राज्य के लिए बड़े निवेश और औद्योगिक विकास के अवसर तलाशना, टेक्नोलॉजी साझेदारी को बढ़ावा देना और रोजगार सृजन करना है। इस दौरे के दौरान, CM योगी ने जापानी कंपनियों के साथ निवेश, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की, जिससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

Trump on India Pak Conflict: “मैं नहीं होता तो भारत-पाकिस्तान युद्ध में 3.5 करोड़ लोग मारे जाते” ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

2