UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा बेहद पुरानी और मजबूत रही है और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मतदाताओं से एसआईआर की प्रक्रिया में जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की है।
सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

आपको बता दे कि, सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज नामों का नियमानुसार सत्यापन बेहद जरूरी है, ताकि सूची में वास्तविक और पात्र मतदाताओं का सही रिकॉर्ड मौजूद रहे।
भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है।
सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है।
मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं।
आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 5, 2026
पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत होगी भारत की लोकतांत्रिक विरासत
इसी कड़ी में आगे, सीएम योगी ने मतदाता सूची में मौजूद मृतक व्यक्तियों, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाताओं और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के नियमानुसार सत्यापन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उनका कहना है कि मतदाता सूची में यदि ऐसी प्रविष्टियां मौजूद हैं, तो उनकी जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान करने का निर्देश

सीएम योगी ने जागरूक मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नामों को नियमों के अनुसार हटाना आवश्यक है। सीएम योगी के मुताबिक, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची केवल चुनावी प्रक्रिया के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता से भी इसका व्यापक संबंध है।
युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसआईआर के साथ-साथ पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं पर भी खास जोर दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जरूरी है और मतदान का अधिकार मिलने के साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
प्रदेशवासियों से पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में सहभागी बनने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत में प्रदेशवासियों से शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही और विश्वसनीय होना बेहद जरूरी है। ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को अपने नाम, पते और अन्य जरूरी विवरणों की जांच करनी चाहिए और किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर नियमानुसार उसे ठीक कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।










