UP News: ‘दुनिया में मुस्लिम-मुस्लिम से लड़ रहे’, CM योगी ने विजयादशमी पर क्या कहा?

UP News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं, जबकि भारत सनातन की छाया में हर जाति, संप्रदाय, मत और मजहब को सुरक्षा देने के साथ बिना भेदभाव समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों के अंदर रावण की आत्मा आ गई है। जिन लोगों को भारत की एकता और भारत की मजबूती से परेशानी है, वही लोग आज भारत के बारे

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अक्टूबर 21, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

UP News: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में मुस्लिम से मुस्लिम, कम्युनिस्ट से कम्युनिस्ट और क्रिश्चियन से क्रिश्चियन लड़ रहे हैं, जबकि भारत सनातन की छाया में हर जाति, संप्रदाय, मत और मजहब को सुरक्षा देने के साथ बिना भेदभाव समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों के अंदर रावण की आत्मा आ गई है। जिन लोगों को भारत की एकता और भारत की मजबूती से परेशानी है, वही लोग आज भारत के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। ये ताकतें भारत के अंदर भी हैं और भारत के बाहर से भी प्रायोजित हैं।

CM योगी का बड़ा बयान

CM योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी मंगलवार शाम मानसरोवर रामलीला मैदान में श्री श्री रामलीला समिति, आर्यनगर की तरफ से आयोजित प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों की साजिश से जब भारत कमजोर होता है, तब कोई राम जन्मभूमि, कृष्ण जन्मभूमि या काशी विश्वनाथ का मंदिर अपमानित होता है। जब भारत कमजोर होता है, तब कोई सोमनाथ का मंदिर तोड़ा जाता है, लूटा जाता है, नारी गरिमा तार-तार होती है। इसके इतर जब भारत मजबूत होता है, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा यशस्वी नेतृत्व प्राप्त होता है, भारत 500 वर्ष पहले तोड़ी गई गरिमा को वापस पाने में समर्थ होता है और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण भी होता है।

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, उन लोगों को अयोध्याधाम में त्रेतायुग का स्मरण, भव्य दीपोत्सव, प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण कैसे बर्दाश्त होगा? यही कारण है कि ऐसे लोग लगातार दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं कि अयोध्या को कैसे अपमानित किया जाए। अयोध्या के बारे में वे लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिन लोगों ने अभी तक अयोध्या में रामलला के दर्शन भी नहीं किए। जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं, जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की थी, आज वे कालनेमि की तरह राम-राम चिल्ला रहे हैं। राम-राम की चिल्लाहट कालनेमि भी करता था। बजरंगबली की तरह आपको भी आज के कालनेमियों को पहचानना होगा।

‘देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित तो सब सुरक्षित’

‘देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित तो सब सुरक्षित’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको याद करना होगा कि देश है तो धर्म है। धर्म है तो हम सब भी हैं। ​कोई व्यक्ति, कोई समाज, कोई जाति, तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक कि भारत सुरक्षित नहीं है। जब तक सनातन सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई सुरक्षित नहीं है। किसी को गलतफहमी हो तो वह देख ले कि दुनिया में मुसलमान-मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं। उनके बीच शिया-सुन्नी विवाद होता है। कहीं कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट आपस में लड़ रहे हैं तो कहीं क्रिश्चियन-क्रिश्चियन आपस में लड़ रहे हैं। और, जहां आपस में नहीं लड़ रहे हैं, वहां पर इस्लाम की लड़ाई क्रिश्चियनिटी से है। कम्युनिज्म की लड़ाई क्रिश्चियनिटी के खिलाफ है। आपस में ही द्वंद्व चल रहा है। अकेले भारत है जो मजबूती के साथ सनातन के साए में हर जाति, हर संप्रदाय, हर मत, हर मजहब को सुरक्षा दे रहा है और बिना भेदभाव सबको समृद्धि के पथ पर अग्रसर कर रहा है। यही ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः’ की भारतीय ऋषि परंपरा है, जिसको सरल भाषा में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है, ‘सबका साथ, सबका विकास।’